टॉप 10 साइंटिस्ट की रहस्यमय मौत और गायब होने के पीछे कौन? अमेरिकी सांसद ने बताया चीन-ईरान एंगल – AajTak

Feedback
अमेरिका में टॉप 10 साइंटिस्ट्स और रिसर्चर्स की मौत या रहस्यमय ढंग से गायब होने की घटनाओं से हर कोई हैरान है. ये लोग एयरोस्पेस, डिफेंस जैसे अहम प्रोजेक्ट्स से जुड़े थे. अब इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
इसी हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इन मामलों की जानकारी दी गई. ट्रंप ने कहा कि जिन वैज्ञानिकों के लापता होने या मौत की खबर है, वे बहुत महत्वपूर्ण लोग थे. उन्होंने इसे काफी गंभीर मामला बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में और जानकारी सामने आएगी. यह भी देखा जाएगा कि इन घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं. इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला मामला जुलाई 2023 का है, जब NASA जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के भौतिक विज्ञानी (physicist) माइकल डेविड हिक्स की मौत हुई थी. वे कॉस्मेट और स्टेरॉइड्स के विशेषज्ञ थे. उनकी मौत का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया.
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि प्रशासन सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर इन मामलों की जांच कर रहा है. अमेरिकी एजेंसी एफबीआई इन मामलों की समीक्षा कर देखेगी आखिर इन घटनाओं के पीछे असल वजह क्या है.
क्या चीन, रूस और ईरान का है रोल?
रिपब्लिकन सांसद एरिक बुर्लिसॉन का कहना है कि ये घटनाएं सिर्फ संयोग नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कुछ वैज्ञानिक बिना किसी सुराग के गायब हो गए. उन्होंने आशंका जताई कि इन मामलों का संबंध क्लासिफाइड एयरोस्पेस, डिफेंस और UFO से जुड़ी जानकारी से हो सकता है. इसमें चीन, रूस या ईरान जैसे देशों की भूमिका भी हो सकती है. उन्होंने मांग की कि एफबीआई समेत बाकी एजेंसियां इस मामले की जांच करें.
इन घटनाओं ने अमेरिकी वैज्ञानिक समुदाय और कानून निर्माताओं की टेंशन बढ़ा दी है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह महज संयोग भी हो सकता है, लेकिन कई लोग इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला मान रहे हैं.
फिलहाल ट्रंप प्रशासन ने सभी मामलों की संयुक्त जांच शुरू कर दी है. आने वाले दिनों में यह साफ हो सकेगा कि इन घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं, या फिर ये अलग-अलग घटनाएं हैं जिन्हें गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है.
ये हैं वैज्ञानिकों की मौत या गायब होने के बड़े मामले-
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News