UP News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए ZEE UP-UK के साथ
Trending Photos
UP Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रेस वार्ता करेंगे. महिला आरक्षण बिल पास न होने का कारण बने विपक्षी दलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीखा प्रहार करेंगे. लखनऊ शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में गरीब परिवारों के 1.03 लाख बच्चों का नामांकन कराया गया है. सहारनपुर स्थित दारुल उलूम में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.छात्र अब मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकेंगे. प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी के पुनर्गठन का खाका तैयार कर लिया गया है और जल्द ही क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.. अब अगर मौसम की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है, जहां तेज धूप, शुष्क पछुआ हवाएं ने पूरे प्रदेश को मानो भट्टी में तब्दील कर दिया है. राजधानी लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी तक तापमान तेजी से चढ़ रहा है, दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म हो चली हैं. आइये जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें.
UP Breaking News Live: नारी शक्ति वंदन बिल को सदन में गिराने के विरोध में लखनऊ में लगा पोस्टर. लखनऊ के अंबेडकर चौराहे पर लगा पोस्टर. आधी आबादी का अधिकार रोका क्यों.. विश्व हिंदू रक्षा परिषद की तरफ से अंबेडकर चौराहा गोमती नगर में लगाया बड़ा पोस्टर पोस्टर में विपक्ष से महिलाएं पूछ रही है सवाल..
UP Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रेस वार्ता करेंगे. महिला आरक्षण बिल पास न होने का कारण बने विपक्षी दलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीखा प्रहार करेंगे. शाम 4:00 बजे गोमती नगर में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश’ का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी शाम 4 बजे गोमती नगर रेलवे स्टेशन, लखनऊ मे आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश’ का शुभारंभ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.