Feedback
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनसे मिलना चाहते हैं. इसके लिए मीटिंग का शेड्यूल तैयार करवाया जा रहा है.
ट्रंप ने मार-ए-लागो में रिपब्लिकन गवर्नर्स के साथ मीटिंग से पहले कहा कि पुतिन मुझसे मिलना चाहते हैं. वह यह सार्वजनिक तौर पर भी कह चुके हैं. हमें इस युद्ध को खत्म करना होगा, इसने बहुत तबाही मचाई है. ऐसे में हमइस मुलाकात का शेड्यूल तैयार कर रहे हैं. हालांकि, ट्रंप ने इस मीटिंग के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई है.
ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं. व्हाइट हाउस में उनकी वापसी से 22 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के राजनयिक समाधान की उम्मीद नजर आ रही है.
बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को 175 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिक मदद देने का वादा किया था, जिसमें 60 अरब डॉलर से ज्यादा की सुरक्षा सहायता राशि भी है. हालांकि, ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद इसे लेकर असमंजस है कि क्या यूक्रेन को अमेरिका की ओर से मिलने वाली मदद जारी रहेगी या नहीं.
रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने गुरुवार को कहा था कि पुतिन, ट्रंप के मिलने की उनकी इच्छा का स्वागत करते हैं लेकिन अभी तक ट्रंप की ओर से इस तरह का कोई औपचारिक अनुरोध नहीं आया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू