कृपया धैर्य रखें।
आगरा में भीषण गर्मी का असर पर्यटकों और बच्चों पर दिख रहा है। ताजमहल देखने आई असम की 55 वर्षीय महिला पर्यटक अमरूद टीला बैरियर के पास बेहोश हो गईं, जिन् …और पढ़ें
ताजमहल का फाइल फोटो।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। गर्मी का असर पर्यटकों पर नजर आने लगा है। रविवार सुबह 10 बजे असोम से ताजमहल देखने आए पर्यटक शंभू दास की 55 वर्षीय पत्नी मिट्ठू रानी अचानक अमरूद टीला बैरियर के पास बेहोश हो गईं।
बैरियर पर तैनात सब-इंस्पेक्टर दशरथ सिंह ने पर्यटन सुविधा केंद्र से एंबुलेंस मंगवाकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद पर्यटक को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप बच्चों को प्रभावित कर रही है। उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। शनिवार को स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब विजय नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय विजयनगर कन्या में भीषण गर्मी से परेशान होकर कक्षा दो की छात्रा भूमि को पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई और फिर वह बेहोशी हो गई। शिक्षकों ने ने स्वास्थ्य केंद्र ले जाया उसका प्राथमिक उपचार कराया।
बच्चों ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण विद्यालय में अब समस्या होने लगी है। पेयजल के साथ विद्युत व्यवस्था भी अक्सर प्रभावित रहती है। दोपहर में अचानक कक्षा दो की छात्रा भूमि की तबीयत खराब हो गई। बेहोशी की हालत में बच्ची को तत्काल गगन और नीतू द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रधानाध्यापिका नीता शुक्ला ने बताया कि तापमान बढ़ने से बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के कारण चिंता लगी रहती है।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, संतों ने बताया- “धर्म का सच्चा सेवक”