Kal Ka Mausam: भारत के 14 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल; जानें कल का मौसम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Kal Ka Mausam 11 March: देश में अभी से ही भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है. लेकिन इस बीच IMD ने भी कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसमें बिहार, झारखंड सहित 14 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. साथ ही बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है.
दिल्ली में कल यानी 11 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 14 मार्च तक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की छिटपुट बारिश की भी संभावना है. हालांकि 15 मार्च के बाद से दिल्ली में तापमान बढ़ेगा और लू के साथ गर्म हवाएं चलेंगी. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
आईएमडी के मुताबिक कल यानी 11 मार्च को उत्तर प्रदेश में बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है. लेकिन कल से यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है. जिसमें मेरठ, हापुड़, बागपत, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, अमरोहा, गोरखपुर, प्रयागराज, देवरिया, बस्ती और फतेहपुर शामिल हैं.
IMD के अनुसार, कल यानी 11 मार्च को बिहार के 5 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 मार्च को बारिश होने की चेतावनी दी है. IMD ने कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, शिमला और मंडी में बारिश होने की संभावना जताई है. कल यानी 11 मार्च को मनाली में अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
आईएमडी के अनुसार, 11 मार्च से उत्तराखंड में बारिश शुरू होने वाली है, जो 15 मार्च तक जारी रहेगी. इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. बारिश के साथ 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तर काशी में बारिश होने के आसार हैं. देगरादून में 11 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 11 मार्च से गर्मी बढ़ेगी. इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी. IMD ने भोपाल, ग्वालियर, विदिशा, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, दतिया, गुना और रतलाम में तापमान बढ़ेगा. वहीं, भोपाल में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा.
राजस्थान में कल यानी 11 मार्च को बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. आईएमडी के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. IMD ने पिलानी, अलवर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर और जैसलमेर में तापमान बढ़ेगा. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News