Feedback
आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में केकेआर ने 4 विकेट से जीत हासिल की. ये आईपीएल के इस सीजन में केकेआर की पहली जीत है. मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. राजस्थान ने वैभव के 46 रनों के दम पर केकेआर के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे केकेआर ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया.
रिंकू ने किया कमाल
156 रनों के जवाब में उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम के दोनों ओपनर टिम सीफर्ट और अजिंक्य रहाणे अपना खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद कैमरून ग्रीन ने 27 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन स्टंपिंग हो गए. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी से टीम को बहुत उम्मीद थी. लेकिन वो भी 10 रन बनाकर आउट हो गए.
It took some time coming, but we finally have that 𝑾 🥹💜 pic.twitter.com/qxwyWpch38
इसके बाद पॉवेल भी कुछ खास नहीं कर सके और 23 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने मोर्चा संभाला. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. रिंकू सिंह ने नाबाद 34 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. वहीं, अनुकूल ने 16 गेंद में नाबाद 29 रन बनाए. रिंकू ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े. ये आईपीएल के इस सीजन में केकेआर की पहली जीत है. इस जीत के साथ केकेआर की टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर आ गई है और अब मुंबई की टीम आखिरी पायदान पर पहुंच गई है.
ऐसे रही राजस्थान की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. दोनों ने संभली शुरुआत की. छठे ओवर में दोनों ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. 9वें ओवर में राजस्थान की टीम को पहला झटका लगा जब वैभव सूर्यवंशी अपना विकेट गंवा बैठे. वैभव को वरुण ने अपनी फिरकी में फंसाया और वैभव 28 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए.
इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 11वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे. वहीं, ध्रुव जुरेल भी सस्ते में निपटे. जुरेल के बल्ले से केवल 5 रन आए. राजस्थान की टीम 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी. वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके.
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई.
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू