श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, सैटेलाइट फोन मिलने से हड़कंप – Zee News

Jammu-Kashmir news: श्रीनगर एयरपोर्ट से दो अमेरिकी नागरिकों के पास से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद होने से हड़कंप मच गया. अभी कुछ दिन पहले एक जासूसी रैकेट के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ था. उसमें कई विदेशी नागरिक भारत से गिरफ्तार किए गए थे. ऐसे में अमेरिकी नागरिकों के पास से सैटेलाइट फोन मिलने के मामले की गहराई से जांच हो रही है.
Trending Photos
US nationals detained at Srinagar airport: जम्मू-कश्मीर से बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है. जहां श्रीनगर एयरपोर्ट से दो अमेरिकी नागरिकों के पास से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद होने के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया है. इस मामले की जांच जारी है. आरोपियों की पहचान का खुलासा कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया, एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रतिबंधित सैटेलाइट संचार उपकरण बरामद किए जाने के बाद रविवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया.

जेफ्री स्कॉट और हलदर कौशिक नाम के दो व्यक्तियों को एयरपोर्ट में नियमित सुरक्षा जांच के दौरान रोका गया था. इनमें से एक अमेरिका के मोंटाना का निवासी है, जांच में उसके पास गार्मिन सैटेलाइट ट्रैकर बरामद हुआ, जो स्थानीय नियमों के तहत प्रतिबंधित उपकरण है. 

एक को रोका-दूसरे को छोड़ा

सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों से पूछताछ की उसके बाद एक को हिरासत में लिया गया, वहीं उसके साथ आए मित्र को जाने दिया गया. क्योंकि उसका बैग क्लीन था, उसके पास कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं पाई गई. हालांकि वो अब भी भारतीय खुफिया एजेंसियों और पुलिस के राडार पर है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि कश्मीर क्षेत्र में सैटेलाइट फोन और संबंधित संचार उपकरणों के उपयोग और कब्जे को सख्ती से नियंत्रित किया जाता है. ऐसे उपकरण साथ रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मंजूरी आवश्यक होती है. इन उपकरणों का इस्तेमाल गैरकानूनी होने की वजह से स्थानीय कानून का उल्लंघन माना जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

एयरपोर्ट में चौकन्ना रहती हैं एजेंसियां

इस मामले में एयरपोर्ट पर लगातार सुरक्षा बलों की चौकसी का ताजा सबूत दिया गया है. यहां सुरक्षा एजेंसियां प्रतिबंधित संचार उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं.

पिछले महीने गिरफ्तार हुए थे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले

आपको बताते चलें कि 14 मार्च को यूपी पुलिस ने गाजियाबाद में पाकिस्तान के 6 जासूसों को पकड़ा था, जो भारत की महत्वपूर्ण और संवेदनशील जानकारियां विदेश भेज रहे थे. उनसे पूछताछ में 11 लोगों का और नाम सामने आया था. जिसमें से 5 नाबालिग थे. गाजियाबाद पुलिस ने उनके कब्जे से महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर लगाए गए दो सीसीटीवी कैमरे, 9 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए थे.
गाजियाबाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि जासूसी गैंग का संचालन सीमा पार से किया जा रहा था. ये गैंग विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बल के ठिकाने अन्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाकों जैसे रेलवे स्टेशन की रेकी कर उनके फोटो वीडियो और जीपीएस लोकेशन विदेशी नंबरों पर भेज रहा था. जीपीएस लोकेशन भेजने के लिए उनके गैंग के फोनों में एक खास एप इंस्टॉल किया गया था जिसको चलाने की ट्रेनिंग भी सीमा पर विदेशी संचालकों ने ऑनलाइन दी थी.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 22 साल का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है. ZEE न्यूज…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News