US-Israel-Iran War LIVE: ईरान-US जंग फिर शुरू? US नेवी ने पकड़ा तेहरान का कार्गो जहाज, इस्लामाबाद शांति वार्ता पर भी संकट – AajTak

Feedback
Middle East Tensions: होर्मुज में तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमत में उछाल
होर्मुज में नाकेबंदी को आंख दिखा रहा था ईरानी झंडे वाला जहाज, अमेरिकी नेवी ने कब्जे में लिया
US-Israel-Iran War LIVE News & Latest Updates: ईरान-अमेरिका के बीच फेल हुए पहले दौर की वार्ता के बाद युद्ध का कूटनीतिक हल खोजने की कोशिशें जारी हैं. इसी बीच अमेरिकी नेवी ने ईरानी झंडे वाले एक कार्गो जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी को पार करने की कोशिश कर कहा था.

वहीं, ईरान ने कार्गो जहाज को कब्जे में लिए जाने के बाद अमेरिकी सेना पर ड्रोन बोट से पलटवार करने का दावा किया है. इसके साथ ही इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) ने रविवार को स्पष्ट किया कि इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता की जो खबरें घूम रही हैं, वो पूरी तरह झूठी और गलत हैं. ईरान ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में रचनात्मक वार्ता की कोई स्पष्ट संभावना नहीं दिख रही है.

ईरान ने अमेरिका द्वारा जारी की गई खबरों को प्रचार कैंपेन और आरोप लागने का खेल करार दिया, जिसका मकसद ईरान पर दबाव बनाना है.
अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़े सभी लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहें…
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका-ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आ गया है. रविवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई. शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार फिर से शुरू होने के बाद अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4% बढ़कर 87.88 डॉलर प्रति बैरल हो गईं. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5% बढ़कर 96.25 डॉलर प्रति बैरल हो गई. रविवार की शुरुआती बढ़त ने शुक्रवार को हुई गिरावट के एक हिस्से की भरपाई कर दी, जब ईरान के विदेश मंत्री द्वारा वाणिज्यिक टैंकरों के लिए होर्मुज को फिर से खोलने की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 9% से अधिक की गिरावट आई थी.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी के बीच अमेरिकी नेवी ने ईरानी झंडे वाले कार्गो (मालवाहक जहाज) को अपने कब्जे में लिया है. इस कार्गो ने होर्मुज के पास अमेरिकी नौसैनिक की नाकेबंदी को पार करने की कोशिश की थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में दावा किया कि ईरान झंडे लगे इस कार्गो का नाम TOUSKA है. इस जहाज को ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक यूएसएस स्प्रूएंस ने इंटरसेप्ट किया. यह जहाज नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था. …और यह उनके (ईरान) लिए अच्छा नहीं रहा. यहां पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News