UP News: लखनऊ में विकासनगर अग्निकांड के वीडियो के साथ 100 से ज्यादा लोगों के मौत की झूठी सूचना इंस्टाग्राम पर सिविल इंजीनियर सुधाकर त्रिपाठी ने वायरल की थी। पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की मदद से सुधाकर त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। सुधाकर मूल रूप से चित्रकूट जनपद के रहने वाले हैं। यहां एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर की नौकरी कर रहे थे।
थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह के मुताबिक 15 अप्रैल को विकासनगर सेक्टर-12 झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई थी। अग्निकांड में 200 से ज्यादा झोपड़ियां और उसमें रखी लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। घटना के समय रात में मौके पर पहुंचे सुधाकर त्रिपाठी ने आग का वीडियो बनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम आईडी news_artery से पोस्ट किया गया। वीडियो के साथ टेक्स्ट में लिखा गया था कि मीडिया द्वारा अग्निकांड में सिर्फ चार लोगों की मौत दिखाई जा रही है। असलियत इससे ज्यादा है। अग्निकांड में 100 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए हैं। पुलिस पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि अब लाठियां चलाई जाएंगी। गरीब की मौत का कोई नहीं।
थानाप्रभारी ने बताया कि इस तरह की पोस्ट कर लोगों को भड़काकर आक्रोश पैदा करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। दरोगा भानु प्रताप सिंह ने यह पोस्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया पर देखी थी। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था।
उधर, विकास नगर में अग्निकांड पीड़ितों से कर्तव्यम् परिवार के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्हें राहत सामग्री वितरित की। राहत अभियान में द फेंसिंग वॉरियर अकादमी क्राफ्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (आईटी कंपनी) और राधा रानी एंटरप्राइजेज का सहयोग रहा। शहरवासियों से मदद की अपील भी की।
विकास नगर में स्टेडियम के पास स्थित स्लम बस्ती में लगी आग के पीड़ितों में लखनऊ बंगिय नागरिक समाज ने राहत सामग्री बांटी। समाज के मुख्य संयोजक पीके दत्ता के नेतृत्व में समाज की मिट्ठू रोय, डॉ. माधवी मिश्रा, असीम रोय, इंद्र भट्टाचार्य, शशांक चतुर्वेदी, स्वची श्रीवास्तव मौजूद थीं।
इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (पंजीकृत) द्वारा संचालित बृज की रसोई ने अपनी साप्ताहिक सेवा परंपरा को निभाते हुए इस रविवार विकासनगर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर छोले-चावल का वितरण किया। संस्था के सदस्य संजय श्रीवास्तव और आशीष श्रीवास्तव मौजूद थे।
विकासनगर अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ विभाग भी सामने आ रहे हैं। रविवार को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने सुबह विकास नगर के आग पीड़ितों के बीच राशन किट का वितरण किया। एफसीआई के स्वयंसेवकों ने करीब 250 राशन की किटों को पीड़ितों के बीच बांटा।
योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play