Jio Hotstar पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 22 मिनट की तमिल फिल्म, शानदार कहानी देखकर मन हो जाएगा तृप्त – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Thaai Kizhavi Tamil Movie: अगर आप कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं, तो Jio Hotstar पर आपको यह शानदार फिल्म जरूर देखनी चाहिए. इसकी कहानी देखकर आपकी सारी थकाम उतर जाएगी. वीकेंड्स के लिए यह बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है.  
हर समय Jio Hotstar पर आपको एक से एक फिल्में मिल जाएंगी. लेकिन इतने ऑप्शन होने के कारण किसी एक को चुनना मुश्किल हो जाता है. अगर यही समस्या आपको हो रही है, तो इस फिल्म को आप देख सकते हैं.
साल 2026 में रिलीज हुई (Thaai Kizhavi) यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो कि तमिला भाषा में होने के बावजूद Jio Hotstar पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने 10 अप्रैल 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी दस्तक दी है.
यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी ड्रामा है, जो ‘पावनुथायी’ (Pavunuthaayi) नाम की एक सख्त मिजाज बुजुर्ग महिला के इर्द-गिर्द घूमती है. जब वह बीमार होकर मरणासन्न स्थिति में पहुंचती है, तो उसके लालची बेटे उसकी मौत का इंतजार करने लगते हैं.
फिल्म में दिखाया गया है कि उन लालची बेटों को गुप्त संपत्ति का पता चलता है जिसको पाने के लिए वे दोनों कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ कई गहरे और दिमाग हिलाने वाले सीन्स भी मौजूद हैं.
इस फिल्म की मुख्य कलाकार दिग्गज अभिनेत्री राधिका सरथकुमार हैं, जिनकी जबरदस्त एक्टिंग देखकर हर कोई हैरान रह गया. बढ़िया कहानी और जबरदस्त एक्टिंग के इस मेल को खूब पसंद किया जा रहा है.
इस फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 22 मिनट है. वहीं फिल्म की मूल भाषा तमिल है, लेकिन इसे हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी देखा जा सकता है. यह फिल्म इन सभी भाषाओं के साथ उपलब्ध है.
फिल्म को 7.7 IMDb रेटिंग मिली है. वहीं आप इसे पूरा Jio Hotstar देख सकते हैं. इसमें कई ऐसे सीन्स है, जो आपको खूब हंसाएंगे. वीकेंड्स में चिल करने के लिए यह फिल्म आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News