Entertainment News Live Updates: तन्वी कोल्ते ने जीता Bigg Boss Marathi 6, मिली लाखों की प्राइज मनी – News Nation TV

0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Follow Us
Entertainment Top News Live Updates Photograph: (News Nation)
Entertainment News Live Updates: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं. ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. इसे रिलीज हुए करीब एक महीने से ज्यादा हो गया है. 32वें दिन यानी पांचवें रविवार को इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. तो वहीं बर्थडे की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में बने रहें. 

Entertainment News Live Updates: आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ‘पति, पत्नी और वो दो’ का टीजर आउट हो चुका है. इसमें सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुलप्रीत सिंह संग आयुष्मान रोमांस करते हुए नजर आएंगे. यह फिल्म 15 माई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म का टीजर देखकर फैंस बड़े उत्साहित हैं.
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

Entertainment News Live Updates: जेनेलिया देशमुख अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर नीली साड़ी में फोटोज शेयर की, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. देखें एक झलक.

Entertainment News Live Updates: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ के डायरेक्टर एटली कुमार दूसरी बार पिता बन गए हैं. जी हां, उनकी वाइफ प्रिया ने बेटी को जन्म दिया है.

Entertainment News Live Updates: अक्षय कुमार की भूत बंगला फिल्म ने पहले रविवार यानी तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके के साथ इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 100 करोड़ हो गया है..

Entertainment News Live Updates: पिछले दिनों ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ में कन्टेस्टेंट्स अपनी जी जान लगाकर इस खेल को खेल रहे थे. हालांकि, इस सीजन का विजेता Bigg Boss को अब मिल चुका हैं और उनका नाम है- Tanvi Kolte. तन्वी के सिर ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ का ताज सजा है. उन्हें चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए की नकद प्राइड मनी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और 10 लाख रुपए का डायमंड ज्वेलरी वाउचर इनाम में मिला. बता दें कि इसके फर्स्ट रनर-अप अभिनेता राकेश बापट रहे. इसके अलावा तन्वी और राकेश के साथ विशाल कोटियन, अनुश्री माने और दीपाली सैयद फाइनल की रेस में शामिल थे.

डीप क्लींजिंग देने का काम कर सकते हैं ये Men Face Wash
Wedding फंक्शन पर अमेजिंग Makeup Look क्रिएट करना चाहती हैं? तो फॉलो करें इन टिप्स को

Subscribe to our Newsletter!

इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News