भूलकर भी अकेले ना देखें ये 2 घंटे 17 मिनट की हॉरर फिल्म, पिछले 9 सालों से लोगों को डरा रहे मूवी के खौफनाक सीन्स – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Best Indian Horror Movies: कुछ फिल्में इतनी खतरनाक होती हैं, जिनको देखकर आपकी रूह कांप जाए. ऐसी ही 2 घंटे 17 मिनट की वो फिल्म, जिसे आप अकेले बिल्कुल मत देखना. नहीं तो रातभर आप सो नहीं पाएंगे. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.  
कई लोगों को हॉरर फिल्में देखने का बड़ा शौक होता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो यह तमिल फिल्म आपके होश उड़ा सकती है. इसमें दिखाए गए खौफनाक सीन्स आपकी रातों की नीदें उड़ा देंगे.
इस फिल्म का नाम है “द हाउस नेक्स्ट डोर” (The House Next Door), जिसे तमिल में ‘अवल’ (Aval) और तेलुगु में ‘गृहम’ (Gruham) के नाम से भी जाना जाता है. यह बेहतरीन हॉरर फिल्म है, जो हॉरर के क्षेत्र में काफी अच्छी मानी जाती है.
यह फिल्म 10 नवंबर 2017 में रिलीज हुई थी, जो आज भी लोगों को डरा रही है. इस फिल्म की कास्ट में सिद्धार्थ (डॉ. कृष्ण) और एंड्रिया जेरेमिया (लक्ष्मी) जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं. इसके निर्देशक मिलिंद राउ हैं.
फिल्म तब और ज्यादा खतरनाक बन जाती है, जब आपको पता चलेगा कि इसमें दिखाई गए सीन्स सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं. इस फिल्म को बनाने से पहले उस सच्ची घटना पर 4.5 साल शोध किया गया था.
फिल्म की अवधि लगभग 2 घंटे 17 मिनट (137 मिनट) है. कहानी एक न्यूरोसर्जन और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उनके पड़ोस वाले घर में एक नया परिवार आता है और वहां रूहानी ताकतें अपना असर दिखाना शुरू करती हैं.
फिल्म एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसमें शुद्ध हॉरर दिखाया गया है. इसमें किसी कॉमेडी या एक्शन का सहारा नहीं लिया गया है. इसके खौफनाक विजुअल्स और साउंड डिजाइन मूवी को खतरनाक बनाते हैं.
यह फिल्म हॉलीवुड फिल्में जैसे ‘द कॉन्जुरिंग’ और ‘इंसिडियस’ को कड़क टक्कर देती है. अगर आप हॉलीवुड हॉरर के शौकीन हैं, तो यह फिल्म भी आपको पक्का पसंद आएगी.
इस फिल्म को आप YouTube पर देख सकते हैं. बता दें कि फिल्म को 6.7 IMDb रेटिंग मिली है. अगर आप असली हॉरर फिल्मों के फैन है, तो इसे जरूर देखें. लेकिन अगर आप कम हॉरर देखते हैं, भूलकर भी इसे अकेले ना देखें.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News