Lucknow News Today Samajwadi Party Leader Commits Suicide
Lucknow News in Hindi: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान उर्फ बबलू ने अपनी कैंसर की बीमारी से परेशान होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची। पुलिस महकमे के आलाधिकारी मौके पर मौजूद होकर मामले की जांच कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान उर्फ बबलू 51 वर्ष के थे। बताया जाता है कि वे लगभग 2 वर्षों से लीवर के कैंसर से पीड़ित थे जिनका इलाज चल रहा था। लंबे समय से इस बीमारी से परेशान होकर शुक्रवार सुबह उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
कैंसर की वजह से 2 वर्षों से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे सपा नेता, आपको बताते चलें कि लखनऊ के मौलवीगंज निवासी मुजीबुर्रहमान उर्फ बबलू समाजवादी पार्टी के एक सक्रिय सदस्यों में थे। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह से वे बीते 2 वर्षों से शारीरिक और मानसिक कष्ट झेल रहे थे। इसी से परेशान होकर सपा नेता ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। स्थानीय लोग बताते हैं कि उनकी मौत से इलाके के लोगों को काफी कष्ट पहुंचा है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र से शोक की लहर है।