चंद्रपुर आएंगे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सुधीर मुनगंटीवार रहेंगे अनुपस्थिति, क्या मुनगंटीवार की नहीं मिटी नाराजगी? – Ucn News

admin
News Admin
चंद्रपुर: आज पूर्व मुख्यमंत्री मारोतराव कन्नमवार की 125वीं जयंती है। इस मौके पर आज चंद्रपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हालांकि, चंद्रपुर जिले के पूर्व पालक मंत्री और बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उनकी अनुपस्थिति पर विधायक किशोर जोर्गेवार ने प्रतिक्रिया दी है।
जोर्गेवार के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की सूची में सुधीर मुनगंटीवार को जगह देना आयोजन समिति का निर्णय है। आयोजन समिति ने ही इस कार्यक्रम के अध्यक्ष का पद विजय वडेट्टीवार को दिया है।
इसलिए किसे अध्यक्ष बनाया जाए और किसे मुख्य अतिथि बनाया जाए इसका निर्णय पूरी तरह से आयोजन समिति का था। वहीं, स्वागत अध्यक्ष के तौर पर जोरगेवार ने सुधीर मुनगंटीवार से फोन पर संपर्क किया। जोरगेवार ने यह जानकारी दी है कि मुनगंटीवार ने उनका फोन रिसीव नहीं किया।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News