Top Hindi News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर, दृश्यता हुई शून्य – Navbharat Live

Top Hindi News Today Live
10 Jan 2025 12:21 PM (IST)

10 Jan 2025 12:21 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज से नामांकन शुरू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज 11 बजे से प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली में 17 जनवरी तक नामांकन होंगे।
10 Jan 2025 11:52 AM (IST)

10 Jan 2025 11:52 AM (IST)

संजय सिंह बोले बीजेपी ने यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया

संजय सिंह ने भाजपा पर पलटवार किया है। आम आदमी पार्टी के सांसद ने कहा कि भाजपा ने यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया। AAP ने पूर्वांचल के लोगों को टिकट दिया. बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने खुलेआम पैसे बांटे।
10 Jan 2025 11:17 AM (IST)

10 Jan 2025 11:17 AM (IST)

थोड़ी देर में BJP कोर ग्रुप की बैठक होगी शुरू

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमित शाह जेपी नड्डा के घर पहुंचे हैं। इस मीटिंग में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों पर मंथन होना है।
10 Jan 2025 10:07 AM (IST)

10 Jan 2025 10:07 AM (IST)

लखनऊ में HMPV संक्रमित का पहला मरीज मिला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में HMPV संक्रमित का पहला मरीज मिला है। जानकारी के अनुसार, 60 साल की महिला इस वायरस से संक्रमित हुई हैं। चीन में ये वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। बुजुर्ग महिला मोतीगर की रहने वाली है।
10 Jan 2025 09:14 AM (IST)

10 Jan 2025 09:14 AM (IST)

दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज

दिल्ली चुनाव को लेकर आज सुबह 10.30 बजे जेपी नड्डा के घर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी। इस बैठक में अमित शाह भी शामिल होंगे।
10 Jan 2025 09:10 AM (IST)

10 Jan 2025 09:10 AM (IST)

कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें लेट

कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इंडियन रेलवे ने दिल्ली आने वाली उन ट्रेनों की लिस्ट जारी है, जो लेट हैं।
10 Jan 2025 07:53 AM (IST)

10 Jan 2025 07:53 AM (IST)

IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने से उड़ानें प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर कोहरा लौट आया है। IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
10 Jan 2025 06:35 AM (IST)

10 Jan 2025 06:32 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, दृश्यता जीरो

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का कहर जारी है। शुक्रवार सुबह कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता शून्य हो गई। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ों में भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
Hindi Breaking News Live Updates: NDA के नेता आज राज्य के अलग-अलग जिलों में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए के सभी पांच दलों के एक-एक नेता रहेंगे। इसकी शुरुआत बगहा जिले से की जाएगी। देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News