Updated Date:April 21, 2026 7:18 AM IST
By Vineet Sharan Edited By Vineet Sharan
Breaking News Today 21 April LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति समझौता न होने तक अमेरिका होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी नहीं हटाएगा. वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल अगले कुछ घंटों में पाकिस्तान जा सकता है. हालांकि, ईरान की ओर से पाकिस्तान जाने को लेकर कोई बयान नहीं आया है. दोनों ओर से आ रहे बयानों से साफ आ रहा है कि शांति वार्ता ईरान के मौजूदा यूरेनियम भंडार, उसके संवर्धन के अधिकार और होर्मुज पर अधिकार जैसे मुद्दों पर अटक गई है.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि ईरान की महान जनता दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है. अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मसूद ने कहा कि किसी भी सार्थक बातचीत की नींव वादों को निभाने पर टिकी होती है.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, ”वादे निभाना ही सार्थक बातचीत का आधार है. अमेरिकी रवैये को लेकर ईरान में गहरा ऐतिहासिक अविश्वास अब भी बना हुआ है, जबकि अमेरिकी अधिकारियों से मिलने वाले गैर-रचनात्मक और विरोधाभासी संकेत एक कड़वा संदेश देते हैं, कि वे ईरान का समर्पण चाहते हैं. ईरानी लोग जोर-जबरदस्ती के आगे नहीं झुकते.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में बातचीत से किसी अच्छे नतीजे की उम्मीद बहुत कम है. इसलिए ईरान ने अमेरिका के साथ होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है.
Breaking News Today LIVE in Hindi:- नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मंगलवार सुबह मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. यह भूकंप सुबह 5:59 बजे आया, जिसका केंद्र कामजोंग में स्थित था. यह भूकंप जमीन की सतह से 62 किलोमीटर की गहराई पर आया, जो एक मध्यम गहराई वाली भूकंपीय घटना का संकेत है. अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहतों की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली है.
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं… और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:April 21, 2026 7:12 AM IST
Updated Date:April 21, 2026 7:18 AM IST
Copyright © 2026. INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED. All Rights Reserved.