Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट के 4 बड़े फैसले; क्‍या DA पर हुआ न‍िर्णय? कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
कैबिनेट मीटिंग और 4 बड़े फैसले: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और किसानों से जुड़े 4 बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई है। हालांकि, कर्मचारियों की उम्मीदों को थोड़ा झटका लगा है।
होली के आसपास डीए (DA) बढ़ने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार देरी हो रही है। ताजा बैठक में भी महंगाई भत्ते पर कोई फैसला नहीं हुआ। फिलहाल कर्मचारियों को 58% की दर से ही डीए मिल रहा है। करोड़ों कर्मचारी और पेंशनर्स अब अगली बैठक का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार ने ₹33,660 करोड़ की “भारत औद्योगिक विकास योजना” (BHAVYA) को मंजूरी दी है। इसके तहत देशभर में 100 ‘प्लग-एंड-प्ले’ इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे। अनुमान है कि इससे करीब 15 लाख डायरेक्ट नौकरियां पैदा होंगी।
इन पार्कों में कंपनियों को जमीन के साथ-साथ सड़क, बिजली, पानी और ड्रेनेज जैसी सभी सुविधाएं तैयार मिलेंगी। कंपनियों को बस अपनी मशीनें लगानी हैं और उत्पादन शुरू करना है। सरकार प्रति एकड़ ₹1 करोड़ तक की वित्तीय मदद देगी।
कैबिनेट ने कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) के लिए ₹1,718.56 करोड़ के अनुदान को मंजूरी दी है। यह राशि 2023-24 सीजन के दौरान MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कपास की खरीद और उसके नुकसान की भरपाई के लिए दी गई है।
क्लीन एनर्जी (स्वच्छ ऊर्जा) को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने ‘लघु पनबिजली विकास योजना’ को हरी झंडी दी है। इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में न सिर्फ बिजली पहुंचेगी, बल्कि निवेश और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने नेशनल हाईवे के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को फोरलेन करने की मंजूरी दे दी है। इससे नेपाल सीमा और पूर्वांचल के इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापार को रफ्तार मिलेगी।
भले ही इंफ्रास्ट्रक्चर और किसानों के लिए बड़े एलान हुए हों, लेकिन 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स की नजरें अब भी सरकार के अगले कदम पर हैं। जानकारों का मानना है कि चुनाव और बजट के गणित के बीच जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News