—विज्ञापन—
Dhurandhar 2 Starcast Fees: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के लिए बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस के बारे में जान लेते हैं.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के लिए एकदम तैयार है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है और रिलीज से पहले ही फिल्म ने 120 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कास्ट पर भी मेकर्स ने खूब पैसा बहाया है. अगर फिल्म की स्टारकास्ट की फीस की बात करें तो उन पर मेकर्स ने करोड़ों खर्च किए हैं.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए अगर रणवीर सिंह की फीस की बात करें तो एशिया नेट के मुताबिक, रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इसी के साथ वो इस फिल्म के हाईएस्ट पेड़ एक्टर हैं. फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस रणवीर ने ही ली है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए संजय दत्त की फीस की बात करें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं. ऐसा रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है.
अर्जुन रामपाल की बात करें तो खबरें हैं कि उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए 1 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, इलियास कश्मीरी के किरदार में नजर आने वाले हैं.
अभिनेत्री सारा अर्जुन की बात करें तो सारा फिल्म में फीमेल लीड रोल में हैं. खबरें हैं कि सारा ने फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में आर माधवन अजय सान्याल के रोल में हैं. खबरें हैं कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है.
अक्षय खन्ना की बात करें तो फिल्म के पहले पार्ट में उनकी मौत हो चुकी है, लेकिन सुनने में आया है कि दूसरे पार्ट में फ्लैशबैक सीक्वेंस और अक्षय स्पेशल अपीरियंस देंगे. हालांकि, इसको लेकर कोई आधिरकारिक जानकारी नहीं है. दूसरे पार्ट के लिए अक्षय की फीस की बात करें तो खबरें हैं कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये लिए हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in