बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारेपुर धरमपुर में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला FLN कार्यक्रम के तहत कक्षा 4, 5 और 6 के उन बच्चों के लिए थी जो हिंदी भाषा और गणित विषयों में कमजोर हैं। इ
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हिंदी और गणित में कमजोर बच्चों को उनकी कक्षा के अनुकूल जानकारी प्रदान करना है। इसका लक्ष्य विकसित गतिविधियों और रुचिकर तरीकों से कक्षाओं का संचालन करना है, ताकि उन्हें अगली कक्षाओं में कोई विशेष परेशानी न हो और उनके पठन-पाठन के साथ-साथ शैक्षणिक स्तर में भी सुधार लाया जा सके।
इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में शिक्षा विभाग द्वारा अप्रैल और मई माह की साप्ताहिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक कौशल में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यह FLN कार्यक्रम पूरे बिहार में सीआरसी स्तर से विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.