एक मर्डर, जिसने हिला डाला पूरा पुलिस डिपार्टमेंट, साल 2024 में तहलका मचा चुकी है ये थ्रिलर वेब सीरीज, 8.1 मिली IMDb रेटिंग – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Gyaarah Gyaarah Web Series: थ्रिलर वेब सीरीजों फेहरिस्त में 2024 में आई यह सीरीज सबसे ऊपर आती है. इसमें सिर्फ एक मर्डर ने पूरे पुलिस डिपार्टमेंट को ऊपर से नीचे हिलाकर रख दिया था. इसमें IMDb में भी अच्छी रेटिंग मिली है.  
कई लोगों को थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में और वेब सीरीज पसंद होती हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो 2024 में आई इस वेब सीरीज को जरूर देखें. इसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी.
साल 2024 में ओटीटी (OTT) की दुनिया में कई वेब सीरीज आईं, लेकिन एक ऐसी थ्रिलर सीरीज ने दर्शकों का ध्यान खींचा जिसने न केवल सस्पेंस की परिभाषा बदली, बल्कि पुलिस जांच के तरीके को भी एक जादुई मोड़ दिया. हम बात कर रहे हैं ‘ग्यारह ग्यारह’ (Gyaarah Gyaarah) की.
इस फिल्म में राघव जुयाल, धैर्य करवा और कृतिका कामरा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगें. राघव जुयाल की जबरदस्त एक्टिंग आपको हैरान कर सकती है. IMDb पर भी इसे 8.1 रेटिंग मिली है.
इस वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने पूरे पुलिस डिपार्टमेंट की नींद उड़ा दी. कहानी में दो अलग-अलग समय (Timeline) दिखाए गए हैं, एक साल 1990 और दूसरा साल 2016.
पुलिस ऑफिसर शौर्य अंथवाल (धैर्य करवा) को एक पुराना वॉकी-टॉकी मिलता है, जो रहस्यमयी तरीके से रात के ठीक 11:11 बजे बज उठता है. इस वॉकी-टॉकी के जरिए वह अतीत के एक पुलिस ऑफिसर (राघव जुयाल) से बात कर पाता है.
यह दोनों अलग अलग टाइम से एक दूसरे से बात कर गुत्थी सुलझाने का प्रयास करते हैं, जो पुलिस सालों पहले बंद कर चुकी थी. ‘ग्यारह ग्यारह’ केवल एक साधारण मर्डर मिस्ट्री नहीं है. इसमें ‘टाइम ट्रेवल’ और ‘साइंटिफिक थ्रिलर’ का जबरदस्त तड़का लगाया गया है.
इस सीरीज का हर एपिसोड आपको यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि आगे क्या होगा. 11:11 बजे का कनेक्शन दर्शकों के बीच एक अलग ही रोमांच पैदा करता है. यह सीरीज ZEE5 पर उपलब्ध है और इसका निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News