Jharkhand Breaking News Live Update: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु पंचायत के घूरातरी जंगल में एक युवक का शव महुआ के पेड़ से झूलता हुआ मिला है. जंगल में शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
Trending Photos
Jharkhand Breaking News Live Update: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु पंचायत के घूरातरी जंगल में एक युवक का शव महुआ के पेड़ से झूलता हुआ मिला है. जंगल में शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान प्रकाश भारती के 30 साल के बेटे उमेश भारती के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार को दी गई. थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी देते हुवे सिमरिया एसडीपीओ नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि पुलिस को जंगल में युवक के फांसी पर लटके होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई. फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.