Netflix पर रिलीज होते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे 20 मिनट की ये फिल्म, ‘Toaster’ और ‘Dhurandhar’ को चटाई धूल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई सारी सीरीज और फिल्में रिलीज होती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. यह कराण है कि कई बार फिल्में या सीरीज रिलीज होते ही ओटीटी पर ट्रेंड करने लगती है. हालांकि, कई बार ओटीटी पर थिएटर में हुई फ्लॉप फिल्में भी शानदार परफॉर्म करती है. हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो बेहद कम बजट में बनी है. लेकिन यह फिल्म रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है.
आज के समय में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना काफी पसंद करते है, जिसके लिए लोग महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन भी लेते है. आपको भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक शानदार मूवी लेकर आए है.
इस मूवी को बेहद कम बजट के साथ तैयार किया गया है. लेकिन यह फिल्म ओटीटी पर धुरंधर और हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म टोस्टर को भी पीछे छोड़ दिया है. इस मूवी का टाइटल यूथ है. यह तमिल सिनेमा की एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
आपको बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 16 अप्रैल को रिलीज की गई थी, जो इन दिनों नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है.
दरअसल, इस तमिल फिल्म को महज 6 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. यूथ मूवी को केन करूणास के डायरेक्शन में तैयार किया गया है.
‘यूथ’ मूवी की कहानी एक स्कूली लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है. दिलचस्प बात यह है कि केन करूणास निर्देशक के अलावा फिल्म में लीड एक्टर की भूमिका भी निभाई है.
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ फिल्म की बात करें, तो यह मूवी नेटफ्लिक्स पर 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं राजकुमार राव की मूवी ‘टोस्टर’ दूसरें स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News