Entertainment News Live Updates: पाकिस्तान में आलिया भट्ट की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़, 'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन – News Nation TV

0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Follow Us
Entertainment Photograph: (Entertainment)
Entertainment News Live Updates: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. दूसरी ओर हॉलीवुड फिल्म माइकल जैक्सन की बायोपिक (Michael Jackson  Biopic) रिलीज हो गई है और लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, आलिया भट्ट चर्चा में हैं, दरअसल एक्ट्रेस की तस्वीर का पाकिस्तान में गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में बने रहें.  

मेकर्स ने पेड्डी के सेट से राम चरण और डायरेक्टर बुच्ची बाबू  की सेल्फी शेयर की है.  इसके साथ ही उन्होंने कन्फर्म किया है कि पूरी फिल्म की शूटिंग बस 6 और दिनों में खत्म हो जाएगी. इससे पहले मेकर्स ने खुलासा किया था कि फिल्म जून में रिलीज होगी, और इसकी सही तारीख का एलान जल्द ही किया जाएगा.
A post shared by Vriddhi Cinemas (@vriddhicinemas)

‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं और 34वें दिन फिल्म ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद भारत में अब तक फिल्म ने 1119.29 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1339.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

पाकिस्तानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें वायरल हैं. यह पूरा मामला पाकिस्तान के एक फैशन ब्रांड से जुड़ा है, जिसने आलिया भट्ट की छेड़छाड़ की हुई तस्वीरों का इंस्टाग्राम पर इस्तेमाल किया.वायरल तस्वीरें असली नहीं थीं, बल्कि AI की मदद से तैयार की गई थीं. मगर ये तस्वीरें बिल्कुल रियल लग रही थीं.इस्ंटाग्राम पर Wajayesha Official नाम के हैंडल से इन तस्वीरों का इस्तेमाल कपड़ों को प्रमोट करने के लिए किया.

डीप क्लींजिंग देने का काम कर सकते हैं ये Men Face Wash
Wedding फंक्शन पर अमेजिंग Makeup Look क्रिएट करना चाहती हैं? तो फॉलो करें इन टिप्स को

Subscribe to our Newsletter!

इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News