शेयर बाजार में बुधवार को जहां कोहराम (Stock Market Crash) मचा नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में तेज उछाल देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर बीते कुछ दिनों से लगातार सस्ती हो रही चांदी का वायदा भाव एक झटके में 6000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया, तो वहीं सोना भी महंगा हो गया है.
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद तनाव बरकरार है और इससे ग्लोबल टेंशन हाई पर बनी हुई है. क्रूड के दाम में इजाफे का सीधा असर शेयर मार्केट में गिरावट के रूप में दिखा है, लेकिन सुरक्षित निवेश का ठिकाना माने जाने वाले सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं में उछाल आया है.
चांदी महंगी, लेकिन हाई से काफी सस्ती
चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 5 मई की एक्सपायरी वाली सिल्वर का प्राइस धड़ाम हो गया. बीते कारोबारी दिन 1 Kg Silver Price 2,50,698 रुपये पर क्लोज हुआ था और बुधवार को जब ये ओपन हुआ, तो खुलने के साथ ही गिरकर 2,44,701 रुपये पर आ गया. यानी चांदी 5,997 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई.
हालांकि, अगर चांदी के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो ये कीमती धातु अभी भी काफी सस्ती बनी हुई है. दरअसल, बीते जनवरी महीने में चांदी की कीमत सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकली थी और इसने 4,39,337 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था, लेकिन यहां से तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद अब भी चांदी 1,88,639 रुपये सस्ती है.
सोने की चमक में इजाफा
न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने की चमक भी बुधवार को बढ़ी है. मंगलवार को 5 जून की एक्सपायरी वाले सोने का भाव 1,51,671 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और ये खुलने के साथ ही अब 1,53,699 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा. इस हिसाब से देखें, तो 10 Gram 24 karat Gold Rate 2,028 रुपये बढ़ गया है.
सोना भी ताजा बढ़ोतरी के बाद अपने हाई लेवल से सस्ता बना हुआ है. एमसीएक्स पर गोल्ड ने भी जनवरी महीने में ही चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया था. इसका लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये है और ताजा रेट से तुलना करें, तो Gold Rate अभी भी इस लेवल से 49,285 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है.
यहां बता दें कि सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में तबाही मची नजर आ रही है. खराब ओपनिंग के साथ ही जहां बीएसई का सेंसेक्स कुछ देर में 800 अंक तक फिसल गया, तो वहीं एनएसई निफ्टी भी करीब 200 अंक की गिरावट में कारोबार कर रहा था.
(नोट- शेयर बाजार या सोना-चांदी और गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू