—विज्ञापन—
पैन कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते समय सिर्फ आधार कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। यानी अब अलग-अलग पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। सरकार का मानना है कि इससे आवेदन प्रक्रिया आसान, तेज और ज्यादा सुरक्षित बनेगी। 31 मार्च 2026 तक पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी, लेकिन उसके बाद पूरा आधार आधारित हो जाएगी।
सरकार ने पैन कार्ड अप्लाई करने की प्रक्रिया को और सरल बनाने का फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से पैन के लिए आवेदन करने का तरीका बदल जाएगा। अब आपको सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत होगी, अलग-अलग डॉक्युमेंट्स की जरूरत नहीं होगी।
सरकार का कहना है कि इस बदलाव से पैन सिस्टम और सुरक्षित और पारदर्शी बनेगा। आधार के जरिए वेरिफिकेशन होने से फर्जी पैन कार्ड बनने की संभावना कम होगी और एक ही व्यक्ति के नाम पर कई पैन जारी होने की समस्या खत्म होगी। इससे अप्लाई करने की प्रक्रिया भी तेज होगी और कम समय में पैन जारी होगा।
इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर नए PAN आवेदकों पर पड़ेगा। अब उन्हें अलग-अलग डॉक्युमेंट्स जुटाने की जरूरत नहीं होगी, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। हालांकि जिन लोगों के पास Aadhaar नहीं है, उनके लिए यह बदलाव थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। ऐसे लोगों को पहले Aadhaar बनवाना होगा, तभी वे PAN के लिए आवेदन कर पाएंगे।
मार्च 2026 तक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में 78 करोड़ से अधिक पैन (PAN) कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यह संख्या देश की कुल आबादी के लगभग 54% हिस्से को कवर करती है। इनमें से लगभग 97% से अधिक पैन कार्ड व्यक्तिगत व्यक्तियों (Individuals) द्वारा धारित हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in