Video: 2 या 3 मार्च, कब होगा होलिका दहन? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए शुभ मुहूर्त – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Holi 2026 Exact Date: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. इस दिन होलिका दहन होता है और अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. होली के पर्व को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. होली मनाने को लेकर लोग भ्रम में हैं. 2 या 3 मार्च किस दिन होलिका दहन करना सही होगा और धुलंडी कब मनाई जाएगी इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं.
होलिका दहन कभी भी भद्रा काल में नहीं किया जाता है. जहां भद्रा में होली जलाई जाती है वह नगर या क्षेत्र नष्ट होने की कगार पर आ जाता है. भद्रा में होली जलाने से बचना चाहिए. फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5 बजकर 20 मिनट से लग रही है. 3 मार्च को सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक भद्रा रहेगी. इस दौरान होलिका दहन नहीं कर सकते हैं. होलिका दहन 3 तारीख की सुबह 4 बजकर 56 मिनट से लेकर 5 बजकर 45 मिनट तक होली जला सकते हैं. होलिका दहन के बाद 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Holi 2026: होली पर खूब होते हैं टोने-टोटके, बचाव ही है इसका सबसे बड़ा उपाय, जानिए तरीका
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News