Raebareli News: दुल्हन करती रही इंतजार, शादी वाले दिन दूल्हे वालों ने कर दिया ये बड़ा कांड – Zee News

Raebareli News: रायबरेली जिले के रासीगांव में मंगलवार को एक शादी उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार करता रह गया, लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा. इसके बाद जब सच्चाई सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया. जानिए क्या है ये पूरा मामला?
Trending Photos
Raebareli News/सैयद हुसैन अख्तर: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के रासीगांव में मंगलवार को एक शादी उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार करता रह गया, लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा. इसके बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया.

क्या है ये पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, सुमन पुत्री स्व. रामकुमार साहू की शादी उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू पुत्र कैलाश चंद्र के साथ तय की गई थी. शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. घर मेहमानों से भरा था और आज बारात के स्वागत की तैयारियां भी मुकम्मल थीं, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बारात नहीं आई. जब दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष से संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है.

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
यह सुनते ही खुशी का माहौल गुस्से और मायूसी में बदल गया. पीड़िता के मुताबिक, तिलक- बरीक्षा और शादी की तैयारियों में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं. दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय किया गया और जानबूझकर धोखा दिया गया. घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात दुल्हन को लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में लड़की पक्ष की शिकायत करते हुए लड़के पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है. सवाल उठता है कि आखिर शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह का छल कब तक चलता रहेगा? अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है. 
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  UP News और पाएं  UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
यह भी पढ़िए: ‘सौतेली मां से विवाद बना मौत की वजह’, रायबरेली में पिता ने ही बेटे की कर दी हत्या! होली के दिन खुला राज
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News