—विज्ञापन—
IPL 2026, RCB: आरसीबी की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. हालांकि कप्तान रजत पाटीदार सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका देंगे, जिन्होंने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. आरसीबी की विनिंग टीम के कई मैच विनर खिलाड़ी अभी भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीम 5 युवा खिलाड़ियों को पूरे सीजन बेंच पर ही बिठा सकती है.
गेंदबाज अभिनंदन सिंह पिछले सीजन भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल सकी थी. इस बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ सकता है. अभिनंदन का प्लेइंग 11 में शामिल होने का इंतजार और भी लंबा हो सकता है.
ऑलराउंडर सात्विक देसवाल को भी फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा. आरसीबी की टीम लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में बहुत ज्यादा युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह देना मुश्किल नजर आ रहा है.
इस टीम में ऑलराउंडर विकी ओस्तवाल भी नजर आ रहे हैं. विकी को भी फिलहाल प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए इंतजार ही करना होगा. इस पूरे सीजन में विकी को मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले ऑलराउंडर कनिष्क चौहान भी इस टीम का हिस्सा हैं. हालांकि टीम अभी भी क्रुणाल पांड्या को भी टीम में मौका देने वाली है. जिसके कारण कनिष्क को मौके का इंतजार करना होगा.
युवा बल्लेबाज विहान मल्होत्रा भी अभी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर आ रहे हैं. मल्होत्रा को भी मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल की ही फिलहाल प्लेइंग 11 में जगह खतरे में है, ऐसे में विहान को तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in