Top News Today: ईरान की सेना ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो जहाजों पर हमला कर उन्हें जब्त कर लिया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इन दोनों जहाजों को कब्जे में ले लिया और उन्हें ईरानी बंदरगाह की ओर ले जाया जा रहा है। इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहे जाने का मामला अब तूल पकड़ लिया है। चुनाव आयोग ने इस बयान पर संज्ञान लेते हुए खरगे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग के इस कदम से खरगे मुश्किल में पड़ते दिख रहे हैं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों को जब्त कर लिया है। इनमें से एक जहाज भारत की ओर जा रहा था। ईरानी सरकारी मीडिया ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। IRGC की नौसेना ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहे दोनों जहाज नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। गार्ड्स ने उन्हें रोककर जब्त कर लिया और अब उन्हें ईरान ले जाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने एक बयान जारी कर कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने आज सुबह होर्मुज स्ट्रेट में दो नियम तोड़ने वाले जहाजों की पहचान की और उन्हें रोका। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने आई-पैक मामले में तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि यह एक ऐसे व्यक्ति का काम है जो मुख्यमंत्री होने के बावजूद पूरे सिस्टम का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को खतरे में डाल रही हैं। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों में मतदान होने वाला है और चुनावी माहौल में यह टिप्पणी काफी अहम मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। कांग्रेस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोलकाता में राहुल गांधी की चुनावी रैली को प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस सूत्रों ने ANI को बताया कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से ममता बनर्जी सरकार के निर्देश पर काम कर रही है। पार्टी ने कहा कि अनुमति के लिए शाम 6 बजे तक इंतजार किया गया, लेकिन इजाजत न मिलने के कारण आखिरी समय में रैली की तैयारियां संभव नहीं हो पाईं। कांग्रेस ने इसे ‘ममता की जागीर’ बताते हुए तीखा हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुश्किल में पड़ गए हैं। चुनाव आयोग ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए खरगे को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी को आतंकवादी कहे जाने का गंभीर संज्ञान लिया है और उन्हें नोटिस जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद बने नए प्रधानमंत्री रैपर बालेन शाह की सरकार में एक महीने के अंदर ही बड़ा संकट आ गया है। सरकार के होम मिनिस्टर सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अपनी संपत्ति को लेकर उठे सवालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा का ऐलान किया। सुदन गुरुंग ने कहा कि मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं और इस मामले में जांच होनी चाहिए कि मेरी फाइनेंशियल होल्डिंग्स क्या हैं। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play