Feedback
आईपीएल 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जॉयंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. लेकिन इस मैच में लखनऊ को बड़ी राहत मिली. टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव 353 दिन बाद चोट से उबरकर प्लेइंग इलेवन में लौट आए हैं. कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
बता दें कि मयंक यादव की वापसी लंबे समय से चली आ रही चोट के बाद हुई है. वह लोअर बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण IPL 2025 और इस सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर रहे थे. उन्होंने आखिरी बार मई 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेला था, जहां उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 4 ओवर में 60 रन दिए थे.
रफ्तार है मयंक की पहचान
हालांकि, IPL 2024 में मयंक ने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया था. उन्होंने 156.7 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद डालकर टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे तेज गेंदों में से एक फेंकी थी. लेकिन लगातार तेज गेंदबाजी के कारण उनकी फिटनेस पर असर पड़ा और उन्हें बार-बार चोट का सामना करना पड़ा.
मैच से पहले Aiden Markram ने मयंक की फिटनेस पर सकारात्मक अपडेट दिया. उन्होंने कहा, “वह पूरी तरह फिट हैं और शानदार लय में हैं. मयंक जैसा गेंदबाज किसी भी टीम के लिए एक्स-फैक्टर होता है.”
यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 Live Score: यशस्वी के बाद वैभव भी फ्लॉप, राजस्थान के 3 विकेट धड़ाम
कप्तान पंत ने टीम के हालिया प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि टीम अभी सही कॉम्बिनेशन खोज रही है. पंत ने कहा कि पिछले कुछ मैच चुनौतीपूर्ण रहे हैं. हमें घरेलू मैदान पर बेहतर खेलने का तरीका निकालना होगा. हम छोटे-छोटे बदलाव के साथ स्थिरता बनाए रखना चाहते हैं.
Now or never! Let’s go, Super Giants 💪 pic.twitter.com/u9Y46wpGp3
पंत ने Nicholas Pooran पर भी भरोसा जताया, जो इस सीजन खराब फॉर्म में हैं. उन्होंने छह पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए हैं. पंत ने कहा, “ऐसे खिलाड़ी पर भरोसा करना जरूरी है जिसने अपनी क्षमता साबित की है.”
दूसरी ओर, पराग ने टॉस हारने के बावजूद पहले बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं जताई. उन्होंने कहा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन बीच के ओवरों में कुछ गलतियां हुईं. हमें पूरे 40 ओवर अच्छा क्रिकेट खेलना होगा.
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव.
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू