Feedback
बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल की जब बात होती है, तो उसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल होता है. कपल ने अपने फैंस को कई ऐसे मोमेंट्स दिए हैं, जिसे देख उनका मन खुशी से झूम उठा है. अभिषेक-ऐश्वर्या अपनी 14 साल की बेटी आराध्या के साथ हैप्पी फैमिली की तरह रहते हैं, जिसकी झलक अक्सर एयरपोर्ट पर दिखती है.
अभिषेक बच्चन कई मौकों पर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर बातें किया करते हैं. उन्होंने बताया है कि कैसे एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की परवरिश के लिए करियर को छोड़ दिया. हाल ही में अभिषेक ने डेक्कन क्रॉनिकल को एक इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने उस लमहे को याद किया जब वो पहली बार ऐश्वर्या से मिले.
ऐश्वर्या से पहली मुलाकात पर बोले अभिषेक
अभिषेक ने कहा, ‘वो साल 2000 की बात है. हम दिवंगत फिल्ममेकर राज कंवर जी की फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के की शूटिंग पर मिले थे. उस समय हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है. हम दोनों बहुत अच्छे से घुल-मिल गए थे. लेकिन क्या मुझे तब लगता था कि वो मेरी सोलमेट हैं? बिल्कुल नहीं.’
अभिषेक और ऐश्वर्या ने इस फिल्म के बाद कुछ ना कहो, उमराव जान, धूम 2, सरकार राज और गुरू जैसी फिल्मों में साथ काम किया. दोनों के बीच प्यार उमराव जान के दौरान बढ़ा, जिसके बाद एक्टर ने ऐश्वर्या को गुरू फिल्म के प्रीमियर पर प्रपोज किया. अभिषेक ने बताया कि कैसे फिल्म गुरू के डायरेक्टर मणि रत्नम कपल के जीवन में बड़ा महत्व रखते हैं.
क्या होगा अभिषेक का सरप्राइज?
एक्टर ने कहा, ‘हमने गुरू फिल्म की रिलीज के कुछ महीनों बाद शादी कर ली थी. मणि रत्नम हम दोनों के लिए काफी स्पेशल इंसान हैं. हम उन्हें अपना अच्छा दोस्त और गॉडफादर मानते हैं.’ अभिषेक ने इसी बातचीत में ये भी खुलासा किया कि वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या के लिए 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर कुछ खास सरप्राइज प्लान कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘आज ऐश्वर्या सिर्फ मेरी बेटी की मां नहीं हैं, जिन्हें पूरा क्रेडिट जाता है आराध्या को अच्छे संस्कार और परवरिश देने के लिए, बल्कि वो मेरी सोलमेट भी हैं. हमारी शादी के 19 साल एक सपने की तरह रहे. हमारी 20वीं सालगिरह पर मेरे मन में बहुत बड़े-बड़े प्लान हैं, लेकिन अभी मैं आपको उनके बारे में कुछ नहीं बताऊंगा.’
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को एक इंटीमेट सेरेमनी में हुई थी. आज से दो दिन पहले ही कपल ने अपनी 19वीं एनिवर्सरी एक स्वीट पोस्ट के साथ सेलिब्रेट की थी. अब अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या को 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर क्या सरप्राइज देंगे, ये देखने लायक बात होगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू