मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्रक ने कॉलेज बस को मारी टक्कर, एक की मौत, कई छात्र घायल – Aaj Tak

Feedback
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने निजी कॉलेज की बस को पीछे से टक्कर मार दी. बस में करीब 50 छात्र-छात्राएं सवार थे, जो IISER कैंपस विजिट के बाद लौट रहे थे. इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए.
घटना आउटर इलाके में भौंरी बायपास पर हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस सामान्य रफ्तार में चल रही थी. अचानक पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बस से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद घबराए छात्र-छात्राएं को सड़क किनारे उतारा गया और गंभीर रूप से घायल छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के हरदा में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 सगे भाइयों समेत बाइक सवार 4 युवकों की मौत
घायल छात्रों को भोपाल के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक की मौत हो गई है और कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि घायलों को समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
बता दें कि घटना के कारण भौंरी बायपास पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया. इस हादसे ने इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों ने और छात्रों के परिजनों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और सुरक्षा उपायों की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News