—विज्ञापन—
Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में अब कंटेस्टेंट्स तेजी से बाहर हो रहे हैं। कभी डबल एविक्शन हो रहा है, तो कभी ट्रिपल एविक्शन। ऐसे में अब बिग बॉस का घर खाली होता जा रहा है। कुछ दिनों में अब ये घर सुनसान लगने लगेगा और दीवारे कंटेस्टेंट्स को काटने आएंगी। ऐसे में अब मेकर्स ने एक ऐसा पत्ता डाला है, जिसके बाद एक बार फिर घर की रौनक लौट आएगी। एक बार फिर यहां महफिलें सजेंगी और खूब चहल-पहल होगी। अब कोई वाइल्ड कार्ड नहीं आने वाला, लेकिन अब घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के अपने जरूर शो में दिखाई देंगे।
दरअसल, जल्द ही ‘बिग बॉस 18’ में फैमिली वीक मनाया जाएगा। अब फैमिली वीक को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। ये जश्न कब होगा और कब कंटेस्टेंट्स को घरवालों का सपोर्ट मिलेगा वो रिवील हो गया है। आपको बता दें, ये हफ्ते सभी के लिए बेहद खास होने वाला है। कल यानी 31 दिसंबर को कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले या दोस्त शो में उनका हौसला बढ़ाने आने वाले हैं। इतना ही नहीं इस बार कंटेस्टेंट्स के अपने उनके साथ ही रहेंगे।
बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के परिवार से जो भी लोग आएंगे वो एक दिन तक घर में ही रहेंगे। बताया जा रहा है कि 2 बैच में कंटेस्टेंट्स के अपने आएंगे। पहले 31 दिसंबर को 5 लोग बाहर से अंदर आएंगे और अगली सुबह तक कंटेस्टेंट्स के बीच रुकेंगे। इसके बाद 1 जनवरी यानी नए साल के खास मौके पर बाकी लोग आएंगे। यानी बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट्स का न्यू ईयर बेहद स्पेशल होने वाला है। अब किस कंटेस्टेंट्स के घर से कौन आएगा? अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।
🚨 EXCLUSIVE: Family Week – Family members to stay with the contestants.
Family/friends of contestants will enter the Bigg Boss 18 house tomorrow (31st Dec) and on 1st Jan.
They will be staying inside the house with the contestants for a day, until the next day morning.
Same…
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 30, 2024
अब फैमिली वीक में जो धमाल होगा उसके बारे में सोचकर ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। जब भी कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने उनके अपने आते हैं तो शो में खूब धमाल होता है। कभी कोई किसी को फटकार लगाता है, तो कभी घर में मजा दोगुना हो जाता है। फैमिली वीक में ड्रामा, एंटरटेनमेंट और इमोशंस का सैलाब आना तो तय है।
Edited By
Ishika Jain
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in