Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, बद्रीनाथ धाम के भी खुले कपाट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 23 अप्रैल दिन गुरुवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज सुबह पूरे विधि-विधान के साथ उत्तराखंड में ब्रदीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए गए। वहीं आज तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे, जो सुबह 7 बजे शुरू हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर और मथुरापुर में विजय संकल्प सभा में शिरकत करेंगे। रामकृष्ण मंदिर बेलूर मठ के दर्शन करने के बाद शाम करीब 5:30 बजे हावड़ा में रोड शो करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज पश्चिम बंगाल में बालागढ़, पुरसुराह और मध्यग्राम विधानसभा में चुनावी सभा है। उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के राकांपा नेता रामवतार जग्गी के मर्डर केस के दोषी पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

तमिलनाडु में राज्य भाजपा उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की तमिलिसाई सौंदराजन और डीएमके के डी. वेलू के बीच मुकाबला है।
छत्तीसगढ़ में 4 जून 2003 को तत्कालीन राकांपा नेता रामवतार जग्गी की रायपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हाई प्रोफाइल मामले में अप्रैल 2026 में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन साल 2007 में निचली अदालत ने अमित को बरी कर दिया था। 23 साल पुराने इस मामले में अमित जोगी ने अब सुप्रीम कोर्ट में एक अपील की है, जिस पर आज सुनवाई होगी।

तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव मतदान आज हो रहे हैं। वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 4 मई को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में 75032 मतदान केंद्र बनाएं हैं, जिनमें से 5938 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। राज्यभर में करीब 1.47 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिनमें केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 295 कंपनियां (23000 जवान) शामिल हैं। 20000 से अधिक सेवानिवृत्त सैनिकों और वन रक्षकों को भी ड्यूटी सौंपी गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए 1100 वाहनों में त्वरित प्रतिक्रिया दल तैयार रखे गए हैं।

तमिलनाडु में आज सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होंगे। इस बार 5.67 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोट का अधिकार प्रयोग करेंगे, जिनमें 2.89 करोड़ महिला मतदाता हैं। तमिलनाडु में कुल 4023 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन और अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन के बीच है। अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कषगम’ ने कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला खड़ा कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News