click this icon for latest updates
Breaking News Today 24 April LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक ईरान कोई समझौता नहीं करता, तब तक अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा. उन्होंने साफ कहा कि इस अहम तेल मार्ग को दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. ट्रंप ने कहा है कि यह रास्ता तभी खुलेगा जब वे कोई समझौता करेंगे या फिर कोई और सकारात्मक स्थिति बनेगी.
ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि इस रास्ते को बंद रखने का मकसद ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव डालना है. ट्रंप बोले कि अगर हम यह रास्ता खोल देते हैं, तो ईरान रोज़ाना करीब 500 मिलियन डॉलर कमाएगा. जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, मैं नहीं चाहता कि वे इतना पैसा कमाएं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर मतदान हुआ है. कुछ जगहों पर हिसंक घटनाएं हुईं, लेकिन ये संख्या पिछले चुनावों की अपेक्षा बहुत कम है. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दीदी के गुंडे को कहकर जाना चाहता हूं कि दूसरे चरण के मतदान के वक्त भी घर से बाहर मत निकलना, वरना उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा. केंद्रीय मंत्री अमित शाह उत्तर 24 परगना जिले में लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पहले चरण में दीदी के गुंडे घर से बाहर नहीं निकले, और मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाना चाहता हूं कि दूसरे चरण में भी घर से बाहर मत निकलना वरना चार तारीख के बाद उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग में शाम 5 बजे तक 91.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यह 2011 में बने पिछले रिकॉर्ड 84.72 प्रतिशत से भी ज्यादा था. महिलाओं की भागीदारी एक बार फिर सबसे आगे रही, जो 92.69 प्रतिशत थी. वहीं पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 90.92 प्रतिशत थी.
भारत को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पर दिए गए एक बयान पर उठे विवाद के बीच भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने इन टिप्पणियों को “बिना जानकारी के, अनुचित और अशोभनीय” बताते हुए कहा कि ये दोनों देशों के मजबूत और आपसी सम्मान पर आधारित रिश्तों को सही ढंग से नहीं दर्शातीं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमने उन टिप्पणियों को देखा है, और साथ ही उनके जवाब में अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी किए गए बाद के बयान को भी. ये टिप्पणियां स्पष्ट रूप से बिना जानकारी के, अनुचित और अशोभनीय हैं. ये निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शातीं; ये संबंध लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं.”
(इनपुट- IANS)
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 24 April LIVE: डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा- अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलेगा, ईरान पर समझौते का दबाव
आर्मी के बाद अब नेवी चीफ सस्पेंड, ईरान जंग के बीच आखिर अपने ही अधिकारियों को क्यों हटा रहे ट्रंप
देखें कैसे होर्मुज में ईरान के नकाबपोश कमांडो ने भारत आ रहे जहाज पर किया कब्जा, पूरा Video आया सामने
Iran War: युद्ध रुक जाए, नाकेबंदी हट जाए, तो भी दुनिया को नहीं मिलेगी राहत! अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में होर्मुज को लेकर किया गया हैरान करने वाला दावा
भारत का पड़ोसी दुश्मन देश निकला 'डार्क कंप्यूटर पावर', अनुमान से 6000 गुना ताकत देखकर दुनिया दंग
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.