UP Heatwave
UP News Live: यूपी एटीएस ने नोएडा से दो संदिग्ध आतंकियों तुषार और समीर को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। इनके निशाने पर प्रमुख रूप से एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक और सोशल मीडिया पर सक्रिय अन्य पूर्व-मुस्लिम थे। यूपी की राजधानी लखनऊ में तपिश का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.3 रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
Petrol Crisis: रास्ते में एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म, मरीज की मौत
बलिया में बैरिया क्षेत्र के अधेड़ को अस्पताल ले जा रहे एंबुलेंस का रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया। कई बाइकों से पेट्रोल निकालकर एंबुलेंस में डाला गया तब मरीज अस्पताल पहुंच सका। लेकिन देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Petrol Crisis: तेल खत्म होने पर एंबुलेंस रुकने से मरीज की मौत, गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल भरवाने की लिमिट तय
पुरानी पेंशन पर इंजीनियरों को बड़ी राहत, राज्य सरकार की 11 विशेष अपीलें एक साथ खारिज
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए पीडब्ल्यूडी (PWD) के जूनियर इंजीनियरों से जुड़ी 11 विशेष अपीलों को खारिज कर दिया है। इस फैसले से बड़ी संख्या में जूनियर इंजीनियरों की पुरानी पेंशन योजना (OPS) का रास्ता साफ हो गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पुरानी पेंशन पर इंजीनियरों को बड़ी राहत, राज्य सरकार की 11 विशेष अपीलें एक साथ खारिज
परिवहन आयुक्त कार्यालय के प्रधान सहायक ने खुद को गोली मारी, भर्ती
परिवहन आयुक्त कार्यालय के प्रधान सहायक 33 वर्षीय शिवांकन बाजपेयी ने विकासनगर सचिवालय कॉलोनी स्थित आवास में खुद को गोली मार ली। तमंचा सीने पर सटाकर गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पास से मिले सुसाइडनोट में डिप्रेशन की बात लिखी है। विकासनगर पुलिस ने प्रधान सहायक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाप्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह के मुताबिक शिवांकन बाजपेयी मूल रूप से कानपुर नगर के रावतपुर शारदा नगर के रहने वाले हैं। घटना 20 अप्रैल की रात 12:10 है। शिवांकन सचिवालय कालोनी सेक्टर-डी में रहते है। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर बेडरूम में खून से लथपथ हालत में शिवांकन पड़े थे।
UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, पारा 42 के पार
यूपी की राजधानी लखनऊ में तपिश का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.3 रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: भीषण गर्मी के अलर्ट के बीच लखनऊ का पारा 42 पार, 19 जिलों में 50 डिग्री जैसी तपिश
एटीएस के हत्थे चढ़े आतंकियों से खुलासा में सामने आई साजिश, इनकी हत्या का था प्लान
यूपी एटीएस ने नोएडा से दो संदिग्ध आतंकियों तुषार और समीर को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। इनके निशाने पर प्रमुख रूप से एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक और सोशल मीडिया पर सक्रिय अन्य पूर्व-मुस्लिम थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सलीम वास्तिक और दूसरे एक्स-मुस्लिम की हत्या की थी साजिश, एटीएस के हत्थे चढ़े आतंकियों से खुलासा
केजीएमयू फर्जी डॉक्टर; कई संस्थानों के चिकित्सक और मेडिकल छात्र-छात्राएं रडार पर
लखनऊ के केजीएमयू में पकड़े गए फर्जी डॉक्टर हस्साम अहमद की जांच अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन तक पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर उसकी विदेश यात्राओं और बाहरी देशों में फैले नेटवर्क का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।,
पूरी खबर यहां पढ़ें: केजीएमयू फर्जी डॉक्टर; कई संस्थानों के चिकित्सक और मेडिकल छात्र-छात्राएं रडार पर
वकील पर 15 लाख का हर्जाना, पत्नी से मांगा था गुजारा भत्ता
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक वकील पति पर 15 लाख रुपये का भारी हर्जाना लगाया है, जिसने अपनी पत्नी से गुजारा भत्ता (Maintenance) मांगने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने पति की याचिका खारिज कर दी और हर्जाने की राशि 6 हफ्ते में चुकाने का आदेश दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पत्नी से गुजारा भत्ता मांगने वाले वकील पर 15 लाख हर्जाना, पति पर इस वजह से हाईकोर्ट बेहद नाराज
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play