अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगी संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
अप्रैल 24, 2026 11:23 पूर्वाह्न
संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगी। इस दौरान वो विभिन्न विषयों पर भारतीय अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनकी प्रवक्ता ला नीस कॉलिन्स ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष बेरबॉक अगले सप्ताह नई दिल्ली और बीजिंग की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी। कॉलिन्स ने कहा कि बेरबॉक भारत और चीन की सरकारों के निमंत्रण पर यात्रा कर रही हैं।
भारत दौरे के दौरान, बेरबॉक विभिन्न सरकारी अधिकारियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रीसनर के नेतृत्व में भारत में संयुक्त राष्ट्र की कंट्री टीम से भी मिलेंगी। संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष के रूप में यह बेरबॉक की भारत की पहली यात्रा होगी। इससे पहले, जब वह जर्मनी की विदेश मंत्री थीं, तब उन्होंने भारत की यात्रा की थी। फरवरी में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत आए थे।
इसके बाद वह चीन जाएंगी, जहां वह सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन जैक्सन के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र की कंट्री टीम से मिलेंगी।
3 घंटे पहले
views 638
4 घंटे पहले
views 100
3 घंटे पहले
views 77
5 घंटे पहले
views 70
4 घंटे पहले
views 65
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 24th Apr 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News