Feedback
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद रहे राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया. शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने इसकी घोषणा की. इस दौरान मंच पर उनके साथ संदीप पाठक भी मौजूद रहे है. इसके साथ ही मंच पर अशोक मित्तल भी बैठे नजर आए, जिनके घर पर हाल ही में ईडी ने छापेमारी की थी. चड्ढा ने कहा कि उनके साथ पार्टी के दो-तिहाई सांसद भी भाजपा में शामिल होंगे.
राघव चड्ढा ने कहा कि, ‘पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे. उन्होंने कहा ‘जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है. अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है.’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं सही हूं, पर गलत पार्टी में हूं. इसलिए आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं AAP से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं.
राजनीति में आने से पहले, मैं एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) था. इस मंच पर मेरे साथ अलग-अलग क्षेत्रों के लोग थे. कुछ वैज्ञानिक थे, तो कुछ शिक्षाविद. इन सभी लोगों ने अपना सब कुछ त्यागकर, एक भ्रष्टाचार-मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ एकजुट होकर इस पार्टी की स्थापना की थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू