विकास खंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के गौराही टोले में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मवेशियों की मौत हो गयी ।
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । विकास खंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के गौराही टोले में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मवेशियों की मौत हो गयी ।
जानकारी के अनुसार जयमंगल पुत्र रामस्वरूप पनिका निवासी कोटा गौराही के तीन मवेशी प्रत्येक दिन की तरह बृहस्पतिवार को जंगल में चरने के लिए गए थे। जब पशु जंगल से चरकर शाम को नहीं लौटे, तब जयमंगल के परिवार बच्चे के साथ जंगल में खोजबीन करने लगे और कुछ पता नहीं चल सका
शुक्रवार की सुबह जयमंगल बेटा रामजनम व पत्नी जंगल में खोजने निकले तो तीनों पशु लालुखाड़ी में मृत अवस्था में मिल गया, एक मवेशी नाले के पार, दूसरा नाले में तीसरा कुछ दूरी पर कोश्माई में मिल गया। वहीं तीनों बैल किसानी के साधन थे, जिसके उपरांत क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह को सूचना दी गई है।
वहीं तीनों मवेशियों की मृत्यु किन कारणों से हुई यह तो जांच के उपरांत ही पता चल सकता है ।
सम्बंधित खबर
ये भी पढ़ें
Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885
Email:info.janpadnewslive@gmail.com
Janpad Mirror
Follow Us