भास्कर न्यूज | जालंधर
हॉकी इंडिया की तरफ से गत दिनों सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 36 खिलाड़ियों के संभावित कोर ग्रुप की घोषणा की। यह कैंप 9 मई तक बेंगलुरु स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेंटर में आयोजित किया जाएगा। यह कोचिंग कैंप टीम की रणनीतिक तालमेल, फिटनेस सत्रों पर केंद्रित होगा। टीम का लक्ष्य आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देना है, जिसमें एफआईएच प्रो लीग 2025-56 का यूरोपियन चरण, वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स शामिल हैं।
जालंधर के मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह के साथ-साथ मनप्रीत सिंह को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है। मनप्रीत सिंह इस समय 410 इंटरनेशनल मैच के साथ देश में दूसरे नंबर पर मौजूद है, जबकि हॉकी इंडिया के प्रधान ओलिंपियन दिलीप टिर्की सबसे ज्यादा 411 इंटरनेशनल मैच 1995 से 2010 के बीच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। अगर मनप्रीत 2 मैच और खेल लेता है तो वह सर्वाधिक इंटरनेशनल हॉकी मैच खेलने वाला देश का खिलाड़ी बन जाएगा।
वहीं मनप्रीत सिंह कुल 4 ओलिंपिक खेल चुका है जिसमें 2 ओलिंपिक में कांस्य पदक भी जीते है, एक ओलिंपिक में बतौर कप्तान टीम को कांस्य पदक दिलाया था। एचआईएल में प्रदर्शन कर खींचा ध्यान मनप्रीत ने पिछले महीनों एचआईएल में काफी बेहतर प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। भारतीय हॉकी टीम में वह मिड फील्डर की भूमिका में रहते है, हालांकि हार्दिक भी मिडफील्डर है लेकिन मनप्रीत के पास काफी अनुभव है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.