Special Ops से 500 गुना ज्यादा क्राइम-थ्रिलर से भरी हैं ये 7 सीरीज, आज ही वॉच लिस्ट में करें शामिल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आपको ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 7 जबरदस्त सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर क्राइम-थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इन सीरीज को आप वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकते हैं. इस लिस्ट में सलाकार से लेकर ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ तक सीरीज के नाम शुमार है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
लिस्ट में पहले नाम ‘सलाकार’ सीरीज का आता है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस सीरीज की कहानी आपको अंत तक बांधे रहती है. इस मूवी का क्लाइमैक्स आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है.
दूसरे नंबर पर ‘क्रैकडाउन’ मूवी का आता है, जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है. इस सीरीज की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देने वाली है. यह सीरीज क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई है.
तीसरे स्थान पर माधुरी दीक्षित की सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ का नाम शुमार है. इस सीरीज में धक धक गर्ल की एक्टिंग को लोगों ने जमकर तारीफ की थी. यह सीरीज आप वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकते हैं.
चौथे नंबर पर ‘सर्च द नैना’ सीरीज का आता है. इस सीरीज में एक स्कूली बच्ची की कहानी दिखाई गई है, जो अपने घर से लापता हो जाती है और बाद में उसकी डेड बॉडी फैमिली को मिलती है. इस सीरीज की कहानी आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजर नहीं हटने देगी.
पांचवें स्थान पर ‘होस्टेजेस’ का नाम काबिज है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस सीरीज में रोनित रॉय ने अहम किरदार निभाया था. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है.
छठे नंबर पर ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ सीरीज का नाम आता है, जो एक क्राइम मिस्ट्री सीरीज है. यह सीरीज आपको काफी पसंद आने वाली है.
लिस्ट में आखिरी नाम सुष्मिता सेन की सीरीज ‘आर्या’ का आता है. यह सीरीज बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस सीरीज में आपको ड्रग्स तस्करी का खतरनाक खेल देखने को मिलने वाला है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News