Delivery Jobs: इस देश में डिलीवरी करके लड़के-लड़कियां मंथली कमा रहे 5-6 लाख – Asianet News Hindi

भारत में डिलीवरी बॉय की नौकरी को लोग अक्सर कम आंकते हैं। यह माना जाता है कि जिनके पास कोई और काम नहीं होता, वे यह काम करते हैं और उनकी सैलरी भी बहुत कम होती है। भारत में डिलीवरी करने वालों की सैलरी आमतौर पर 25 से 30 हजार रुपये महीना होती है। अगर कोई इससे ज्यादा कमाता भी है, तो उसे दिन-रात एक करना पड़ता है। लेकिन अमेरिका में कहानी बिल्कुल अलग है। यूनाइटेड स्टेट्स जैसे देशों में डिलीवरी जॉब को एक मजेदार काम के तौर पर देखा जाता है। यही वजह है कि लड़कियां भी इस काम में काफी दिलचस्पी दिखा रही हैं।
अमेरिका में डिलीवरी के काम को ज्यादातर पार्ट-टाइम जॉब माना जाता है। जो लोग कुछ घंटों के लिए काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। कम समय में ही वे अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। यहां डिलीवरी करने वाले लोग महीने के 5 से 6 लाख रुपये तक कमाते हैं। अमेरिका में फुल-टाइम डिलीवरी करने वाले लोग भी हैं। वे 8 घंटे काम करते हैं, जबकि पार्ट-टाइम वाले करीब 4 घंटे काम करते हैं।
अमेरिका में लोग एक साथ कई ऑनलाइन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। डिलीवरी करने वाले भी Uber Eats और DoorDash जैसे ऐप्स एक ही समय पर चलाते हैं। वे सिर्फ उन्हीं ऑर्डर्स को स्वीकार करते हैं जो कम दूरी के होते हैं और जिनसे ज्यादा कमाई होती है। इससे उनका समय भी बचता है और कमाई भी बढ़ती है।
टिप से होती है मोटी कमाई
अमेरिका के शहरों में डिलीवरी करने वालों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा टिप से आता है। वहां हर डिलीवरी पर टिप देने का कल्चर है। ज्यादातर शहरों में डिलीवरी स्टाफ टिप के जरिए 10 से 15 डॉलर कमा लेते हैं। बड़े शहरों में तो यह रकम 30 डॉलर से भी ज्यादा हो जाती है।
बोनस का सिस्टम
न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को जैसे अमेरिकी शहरों में ऑर्डर्स की संख्या बहुत ज्यादा होती है। इसलिए डिलीवरी करने वालों की कमाई भी ज्यादा होती है। इन इलाकों में कंपनियां बोनस भी देती हैं, जिससे कमाई लगभग दोगुनी हो जाती है। न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को या लॉस एंजेलिस जैसे महंगे शहरों में डिलीवरी की मांग और सैलरी दोनों ही ज्यादा हैं।
एक दिन में इतनी होती है कमाई
अमेरिका में डिलीवरी स्टाफ के पास महीने में 5 लाख रुपये कमाने का मौका होता है। यानी, एक दिन में करीब 20,000 रुपये तक कमाने की गुंजाइश होती है। डिलीवरी करने वाले हर घंटे 20 से 25 डॉलर कमाते हैं। कुछ लोग तो सिर्फ 4 घंटे में 100 डॉलर यानी करीब 9,000 रुपये तक कमा लेते हैं। वहीं, फुल-टाइम डिलीवरी करने वाले रोज 200 से 220 डॉलर आराम से कमाते हैं।
पीक आवर्स, बोनस और अच्छी टिप वाले इलाकों में डिलीवरी करने वाले हर घंटे 30 डॉलर या उससे भी ज्यादा कमाते हैं। अगर सारा हिसाब लगाएं तो 8 घंटे डिलीवरी का काम करने वाला व्यक्ति महीने में 6 लाख रुपये तक कमा सकता है। दोपहर के लंच और रात के डिनर के समय काम करने वालों की कमाई और भी ज्यादा होती है। इस काम में कोई खास प्रेशर नहीं होता, इसलिए महिलाएं भी इसे खूब पसंद कर रही हैं और पार्ट-टाइम काम करके महीने के लाखों रुपये कमा रही हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News