Delhi Fire News: देश की राजधानी में शनिवार को कई जगहों से आगजनी के मामला सामने आए. जहां ज्योति नगर में टेंट गोदाम में आग लगी तो 23 फायर टेंडर ने काबू पाया. वहीं दूसरा, मजलिस पार्क के जंगल इलाके में आग लग गई.
Trending Photos
Delhi Fire News: देश की राजधानी में शनिवार को कई जगहों से आगजनी के मामला सामने आए. पहला मामला दिल्ली के ज्योति नगर इलाके से आया, जहां एक टेंट गोदाम में आग लग गई. फायर टेंडर मौके पर आग बुझाने की कोशिशें की.
ज्योति नगर में एक टेंट गोदाम में लगी आग
दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय ने बताया कि जय दुर्गा गोदाम में दोपहर करीब 1:05 बजे आग लगने की खबर मिली. उन्होंने कहा, जय दुर्गा गोदाम नाम के इस गोदाम में दोपहर करीब 1:05 बजे आग लगी. शुरू में 3 से 4 फायर ट्रक भेजे गए. जैसे ही ऑफिसर मौके पर पहुंचे, उन्हें पता चला कि यह एरिया काफी बड़ा यानी कि करीब 1.25 एकड़ का है इसलिए और फायर की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.
टेंट गोदाम में रखें छोटे सिलेंडरों में हुआ धमाका
घटना के दौरान वहां रखे छोटे सिलेंडरों से धमाके हुए. उन्होंने कहा, यहां छोटे सिलेंडर (पेट्रोमैक्स) रखे थे और उनमें से कुछ में धमाके हो रहे थे. इसलिए, ड्यूटी पर मौजूद हमारे ऑफिसरों ने धीरे-धीरे आग की कैटेगरी बढ़ा दी. दोपहर 2:05 बजे तक इसे मीडियम कैटेगरी की आग घोषित कर दिया गया. चट्टोपाध्याय ने कहा कि हालात को काबू में करने के लिए करीब 23 फायर टेंडर लगाए गए थे.
मजलिस पार्क के जंगल इलाके में लगी आग
वहीं दूसरा मामला मजलिस पार्क से सामने आया, जहां जंगल इलाके में आग लग गई. फायर टेंडर मौके पर भेज दिए गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. बाकी जानकारी का इंतजार है.
#WATCH | Delhi | A massive fire broke out in the forest area near the Majlis Park. Efforts to douse the fire are underway. pic.twitter.com/xDvgsZCeeM
— ANI (@ANI) April 25, 2026
#WATCH | Delhi | A massive fire broke out in the forest area near the Majlis Park. Efforts to douse the fire are underway. pic.twitter.com/xDvgsZCeeM
— ANI (@ANI) April 25, 2026
कुछ ही बता दें कि शुक्रवार को देश की राजधानी के पंजाबी बाग के पास एक झुग्गी-झोपड़ी इलाके में आग लग गई, जिस पर फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत कार्रवाई की. आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए. आग बुझाने का काम तुरंत शुरू किया गया और आग पर काबू पाने और उसे आसपास की इमारतों में फैलने से रोकने की कोशिशें की गईं.
अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि किन हालात में यह घटना हुई.
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, मुरादाबाद में चल रही हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.