Diamond Wearing Rules: ये 5 राशि वाले न पहनें हीरा, बना देगा कंगाल, चेक करें कहीं इसमें आपकी राशि भी तो नहीं – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Diamond Wearing Rules: हीरा शुक्र ग्रह का शक्तिशाली रत्न है, लेकिन यह हर किसी के लिए शुभ नहीं होता है। कुछ राशियों पर इसका असर उल्टा पड़ सकता है और नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं, किन राशियों के लोगों को हीरा नहीं पहनना चाहिए?
Diamond Wearing Rules: हीरा दिखने में जितना खूबसूरत होता है, ज्योतिष में उतना ही खतरनाक भी है। यह शुक्र ग्रह का रत्न है, लेकिन हर किसी की उंगली पर यह राजा की तरह नहीं बैठता है। यह देखा गया है कि कुछ राशियों के लिए तो हीरा पहनना श्राप जैसा होता है, जो जेब ढीली करने के साथ किस्मत भी उजाड़ देता है। आइए जानते हैं, वो 5 राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें हीरा बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए?
मेष राशि के मालिक मंगल हैं। शुक्र और मंगल आपस में दुश्मन हैं। यदि मेष राशि वाला हीरा पहन ले, तो घर में झगड़े बढ़ने लगते हैं। हर छोटी बात विवाद बन जाती है। कारोबार में मुश्किलें और जीवन में असफलता का सिलसिला शुरू हो जाता है।
सिंह राशि के लिए हीरा धन का दुश्मन है। जैसे ही यह उंगली पर चमकता है, पैसा कहीं गायब होने लगता है। निवेश डूबते हैं, व्यापार घाटे में चला जाता है और हर तरफ असफलता ही हाथ लगती है। सिंह राशि वालों के लिए हीरा दिखावे से भी बुरा है।
वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल है। यहां हीरा अशांति और बाधाओं को न्योता दे जाता है। पहले तो मनपसंद काम भी रुकने लगते हैं। फिर हर कदम पर नई मुसीबत खड़ी हो जाती है। बिना सोचे हीरा पहनने वाले वृश्चिक जातक अक्सर अपने फैसले पर पछताते हैं।
धनु राशि के मालिक गुरु हैं। गुरु और शुक्र मित्र तो हैं, लेकिन धनु में शुक्र की स्थिति ऐसी बनती है कि हीरा अशुभ हो जाता है। इस राशि वाले हीरा पहनकर घर की खुशहाली खो बैठते हैं। सौभाग्य घटने लगता है, मान-सम्मान गिरता है और सुख के दिन कम हो जाते हैं।
मीन राशि में शुक्र तीसरे और आठवें भाव का स्वामी बनता है, और ये दोनों ही अशुभ माने जाते हैं। हीरा पहनते ही सेहत ढीली पड़ने लगती है। धन खर्चा बढ़ता है और कमाई कम होती है। मधुमेह और खून से जुड़ी बीमारियों वालों को तो हीरा छूना भी मना है।
सामान्यतः कर्क राशि के लिए हीरा अशुभ है। हां, अगर शुक्र की महादशा चल रही हो और कोई अच्छा ज्योतिषी सलाह दे, तभी सोचना। नहीं तो बिना कुंडली देखे हीरा पहनना दुर्भाग्य बुलाने जैसा है। खुद का नुकसान खुद क्यों करें?
हीरा सिर्फ सफेद रंग में नहीं आता है। यह पीले, नीले, गुलाबी और यहां तक कि हरे रंग में भी मिलता है। सबसे कीमती साफ और बिना रंग का हीरा होता है। इसकी कीमत 4 चीजों पर तय होती है- कटाई (कट), शुद्धता (क्लैरिटी), रंग (कलर) और वजन (कैरेट)। जो हीरा इन चारों में अच्छा होगा, उसकी कीमत आसमान छू लेती है। कोहिनूर, कलीनन, होप डायमंड और पिंक स्टार दुनिया के सबसे महंगे हीरे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News