UPI Payment New Rules 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा गूगल पे, फोन-पे और पेटीएम चलाने का तरीका! RBI ने जारी किए सख्त नियम – UPI Payment New Rules 2026 way you use Google Pay PhonePe and Paytm is set to change starting Apri – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Alert: ऑनलाइन पेमेंट करने वालों सावधान! 1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं UPI और नेट बैंकिंग के नियम। अब केवल OTP के भरोसे नहीं रहेगी आपकी सुरक्षा, RBI ला रहा है डबल लॉक सिस्टम। क्या आपकी जेब पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी फ्रॉड से मुक्ति? देखिए हमारी विशेष फोटो गैलरी!
1 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन पेमेंट के नियम बदल रहे हैं। RBI ने डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए ‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ (2FA) को अनिवार्य कर दिया है। अब आपकी हर पेमेंट सुरक्षा की दोहरी परतों से होकर गुजरेगी।
अब तक हम पेमेंट के लिए सिर्फ SMS वाले OTP पर निर्भर थे, जिसे हैकर्स आसानी से चुरा लेते थे। अब पेमेंट पूरा करने के लिए कम से कम दो वेरिफिकेशन जरूरी होंगे—जैसे पिन (PIN) के साथ बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या फेस आईडी)।
नए नियम के अनुसार, दो में से कम से कम एक वेरिफिकेशन ‘डायनेमिक’ होना चाहिए। यानी वह जानकारी हर बार नई होगी और उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इससे आपके डेटा लीक होने पर भी पैसा सुरक्षित रहेगा।
RBI ने सिस्टम को स्मार्ट बनाया है। छोटी और रोजमर्रा की पेमेंट (जैसे चाय-नाश्ता) में कम सख्ती होगी, लेकिन बड़ी रकम या किसी संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर बैंक आपसे एक्स्ट्रा वेरिफिकेशन मांगेगा। इसे ही ‘रिस्क-बेस्ड ऑथेंटिकेशन’ कहते हैं।
सबसे बड़ी राहत की बात! अगर बैंक या पेमेंट कंपनी इन सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करती और आपके साथ फ्रॉड हो जाता है, तो पूरा पैसा बैंक को लौटाना होगा। अब जिम्मेदारी आपकी नहीं, बल्कि वित्तीय संस्थानों की होगी।
ये नए नियम सभी डिजिटल पेमेंट माध्यमों पर लागू होंगे—चाहे आप UPI (Google Pay, PhonePe) इस्तेमाल करें, क्रेडिट/डेबिट कार्ड से शॉपिंग करें या नेट बैंकिंग और वॉलेट का उपयोग करें।
देश के अंदर के ट्रांजेक्शन 1 अप्रैल से बदलेंगे, लेकिन अगर आप विदेशी वेबसाइट या ऐप्स पर पेमेंट करते हैं, तो वहां ये नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। इससे विदेशों में होने वाली ऑनलाइन शॉपिंग भी सुरक्षित हो जाएगी।
1 अप्रैल से पहले अपने बैंक और UPI ऐप्स को अपडेट जरूर कर लें। अपने फोन में बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट या फेस लॉक) इनेबल रखें। याद रखें, अपना पिन या पासवर्ड कभी किसी के साथ शेयर न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News