शहर
दिल्ली मं बंद महिला टॉयलेट से बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव (सांकेतिक फोटो)
दिल्ली के उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थित इंदरलोक मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, स्टेशन के अंदर सुलभ कॉम्प्लेक्स के महिला टॉयलेट में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:33 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि महिलाओं के टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद है और वहां से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही मेट्रो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
अंदर करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप… और देखें