Alia Bhatt अगर होतीं रशियन, चाइनीज या ब्राजीलियन, तो कैसी दिखतीं? एक्ट्रेस की ये तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Alia Bhatt AI Avatar: आलिया भट्ट इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं. लेकिन इस बार वायरल होने का कारण उनके अलग अलग रूप हैं. आलिया कभी रशियन अवतार में, तो कभी ब्राजीलियन अवतार में नजर आ रही हैं. क्या आपने देखीं एक्ट्रेस की तस्वीरें?  
आलिया भट्ट इंटरनेट पर अलग अलग अवतारों में दिखाई दे रहीं हैं. उन्हें कभी रशियन, तो कभी चाइनीज, तो कभी ब्राजीलियन अवतार में देखा जा रहा है.
इन सभी अवतार में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं ताज्जुब की बात यह है कि वे हर रूप में उसी देश से जुड़ी नजर आ रही हैं. उनके फीचर्स एकदम अच्छे से मिल रहे हैं.
यह कमाल AI का है, जहां पर आलिया अलग अलग अवतारों में नजर आ रही हैं. Souvik ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आलिया अलग अलग देशों का भेष बनाए हुए हैं, जिसमें एक्ट्रेस काफी अलग नजर आ रही हैं.
जब AI ने रशियन अवतार बनाया, तो उसमें आलिया की आंखें नीली हो गई. वहीं स्किन का कलर हल्का पीला हो गया. वहीं ब्लॉन्ड बाल और गुलाबी गालों ने आलिया को बिल्कुल रशियन महिला जैसा दिखाया.
जब AI ने ब्राजीलियन अवतार में आलिया को लाया, तो उनका कॉम्प्लैक्शन थोड़ा डार्क हो गया. गोल्ड ज्वेलरी और होप इयर रिंग्स के साथ ग्लॉसी लिप्स में आलिया एकदम ब्राजीलियन महिला नजर आ रही हैं.
जब AI ने चाइनीज अवतार में आलिया को लाया, तब आलिया की आंखें थोड़ी छोटी हो गईं. साथ ही उनके बाल बिल्कुल सीधे और शरीर का रंग बिल्कुल गोरा हो गया. इसमें आलिया में बिल्कुल कम मेकअप किया हुआ है. आलिया बिल्कुल चाइनीज लग रही हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News