UP Breaking News Live:होम गार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, 2025 बैच के पुलिस आरक्षियों का परेड समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी; यहां पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें – Zee News

UP News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए  ZEE UP-UK के साथ.
Trending Photos
UP Breaking News Live: 26 अप्रैल का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. होमगार्ड के करीब 42 हजार पदों को भरने के लिए होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन है.  यह परीक्षा शनिवार से सोमवार तक होगी. सीएम योगी आज लखनऊ में 2025 बैच के पुलिस आरक्षियों के परेड समारोह में शामिल होंगे. लखनऊ-सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर-तीन की टंकण परीक्षा में पास 26318 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण होगा. 5370 पदों पर भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया में अब यह अभ्यर्थी सात मई से 6 जून तक अभिलेख परीक्षण के लिए अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करेंगे. अब अगर मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरपाने लगी है. जिससे लोगों का हाल बेहाल है. प्रदेश में लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है. आइये जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें.

Add Zee News as a Preferred Source

Sambhal fire: संभल में मोबिल बनाने और टायर गलाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब 4:30 बजे भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया.  घटना चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र में गुमथल रोड स्थित नेशनल हाईवे के पास जीरो पॉइंट की बताई जा रही है.  आग के कारण चारों ओर अफरा-तफरी मची हुई है. कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. आग की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि इसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.  दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं.  आग बुझने के बाद ही नुकसान और कारणों का आकलन हो सकेगा.
UP Breaking News Live: संभल से बड़ी खबर
मोबिल ऑयल उत्पादन कारखाने में भीषण आग
आग के कारण चारों ओर अफरा-तफरी मची हुई है
कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं
UP News Today Live Updates:रवि किशन का अहम बयान
“राम राज्य 4 मई को आएगा”
5 मई से एक नए सवेरे की शुरुआत होगी – रवि किशन
#RaviKishan
रवि किशन का बड़ा बयान
“4 मई को आएगा राम राज्य”
5 मई से नया सूर्योदय होगा- रवि किशन#BreakingNews #RaviKishan #BJP #RamRajya #PoliticalNews #IndiaNews #LatestNews #Election2026 #BengalPolitics #Statement #ZeeUPUK @DivyaTiwari57 pic.twitter.com/bJAGc6IIkB
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) April 26, 2026
UP News Today Live Updates: 2025 बैच के पुलिस आरक्षियों का परेड समारोह आज, सीएम योगी होंगे शामिल
सुबह करीब 8 बजे दीक्षांत समारोह का आयोजन 
प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भी दिए जाएंगे 
UP Breaking News Live: होम गार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन
74 जिलों में परीक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था
पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी
41 हजार 434 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News