click this icon for latest updates
President Trump Event Shooting Live Updates: अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलियां चलने की घटने सामने आई है. इस घटना के समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे. खबर है कि हमलावर को सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया है. ये घटना तब हुई जब वाशिंगटन के हिल्टन होटल में ट्रंप समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं.

गोलियां चलते ही अफरा-तफरी मच गई जिसकी वीडियो भी सामने आई है.
WATCH:
New footage captures the chaos moments after a shooting at the White House Correspondents’ Dinner in Washington, D.C. Guests scrambled for cover as security responded. The suspect is confirmed deceased.
इस आयोजन में 2500 से ज्यादा लोग मौजूद थे. प्रेशिडेंसियल डिनर के दौरान फायरिंग होते ही सीक्रेट सर्विस हरकत में आई और ट्रंप और उनकी पत्नी मेलिनिया को सुरक्षित निकाल लिया गया. जानकारी के अनुसार, घटना के समय उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे.
अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर एक ही था या घटना में कुछ और लोग भी शामिल थे. घटना के बाद पूरे हिल्टन होटल को खाली करा दिया गया. सीक्रेट सर्विस की तरफ बयान जारी कर कहा गया है कि राष्ट्रपति सुरक्षित हैं और जांच जारी है.
एक वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित ले जाते हुए देखा गया.
NEW VIDEO: Trump taking cover after shooting at the White House Correspondents’ Dinner pic.twitter.com/w73mh6zxIU
हमले के बाद व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स का सालाना डिनर टाल दिया गया है और इसे बाद में रीशेड्यूल किया जाएगा. इस घटना के बाद, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट साझा किया, जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि स्थिति अब नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर एक खास शॉटगन ले कर आया था. इसने चार से पांच गोलियां चलाईं. इस बात की पड़ताल जारी है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में कोई हथियार लेकर कैसे पहुंचा.
गिरफ्तार हुए हमलावर की वीडियो सामने आई…
NEW VIDEO SHOWS the alleged shooter on the ground with U.S. Secret Service after the shooting at the White House Correspondents’ Dinner. pic.twitter.com/ttdpG3eA1o
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
Relieved to learn that President Trump, the First Lady and Vice President are safe and unharmed following the recent security incident at a Washington DC hotel. I extend my best wishes for their continued safety and well-being. Violence has no place in a democracy and must be…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया – “यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन DC के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं. मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए.”
Breaking News Today 26 April LIVE: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा- व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में हुई गोलीबारी की परेशान करने वाली घटना से मैं बेहद स्तब्ध हूं. यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और अन्य उपस्थित लोग सुरक्षित हैं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं. मैं उनके निरंतर सुरक्षित रहने और कुशल-मंगल की कामना करता हूं.
Breaking News Today LIVE: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी की फुटेज.
NEW: Security footage of shooting at the White House Correspondents' Dinner pic.twitter.com/9urRZY5eDw
— BNO News (@BNONews) April 26, 2026
Breaking News Today LIVE: डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि सीक्रेट सर्विस ने उनकी जान बचाई. ट्रंप ने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने अच्छा काम किया.
Breaking News Today LIVE: हमलावर एक खास शॉटगन ले कर आया था.
NEW VIDEO SHOWS the alleged shooter on the ground with U.S. Secret Service after the shooting at the White House Correspondents’ Dinner. pic.twitter.com/ttdpG3eA1o
— Graham Allen (@GrahamAllen) April 26, 2026
Breaking News Today LIVE: इस आयोजन में 2500 से ज्यादा लोग मौजूद थे. प्रेशिडेंसियल डिनर के दौरान फायरिंग होते ही सीक्रेट सर्विस हरकत में आई और ट्रंप और उनकी पत्नी मेलिनिया को सुरक्षित निकाल लिया गया. जानकारी के अनुसार, घटना के समय उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली तो परेशान हुए शहबाज शरीफ, जानिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने क्या कहा
ट्रंप की VIP सुरक्षा में चूक, हिल्टन होटल के डिनर हॉल तक गन लेकर कैसे पहुंचा शूटर? जानें हाई-प्रोफाइल इवेंट को लेकर कैसी थी तैयारी
White House Shooting: कौन था हमलावर, कैसे सुरक्षा एजेंसियों ने बचाई ट्रंप-मेलानिया की जान? वीडियो और तस्वीरों के जरिए जानिए हर सवाल का जवाब
President Trump Event Shooting Live Updates: व्हाइट हाउस की डिनर पार्टी में गोलियां चलीं, डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया, हमलावर पकड़ा गया
मोजतबा खामेनेई करा सकते हैं प्लास्टिक सर्जरी, ईरान के नए सुप्रीम लीडर को क्यों पड़ी कृत्रिम अंग की जरूरत?
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.