Heatwave
UP News Live: कानपुर में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के एक केंद्र के भीतर नकल कराने के इरादे से इलेक्ट्रानिक डिवाइस छिपाकर रखी गई थी। एटा में अभ्यर्थी फर्जी प्रवेश पत्र लेकर पहुंचा था, जो बायोमैट्रिक जांच में डाटा मैच न होने पर पकड़ा गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। गर्म हवा और झुलसा देने वाली धूप से शनिवार को यूपी के 31 शहरों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। छह शहरों में 44 डिग्री से ज्यादा रहा। बांदा में दिन का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
सड़क हादसा में दिहाड़ी मजदूर की मौत
बाराबंकी में स्थानीय कोठी कस्बा में शनिवार रात बाजार गेट के सामने पैदल जा रहे एक युवक को ट्रक की चेचिस लेकर जा रहे चालक ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान आनंद (25) पुत्र राममनोहर निवासी रहीमपुर मजरे सेमरावां थाना कोठी के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। हादसा उस समय हुआ जब मृतक शहर से मजदूरी करके घर लौट रहा था। तभी कोठी चौराहे पर सामान लेने के लिए पैदल जा रहा था। एसएसआई शिव सागर तिवारी ने बताया कि सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घर में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
बाराबंकी में थाना क्षेत्र के त्रिलपुरा में एक विवाहिता ने शनिवार की देर रात मकान की छत पर टीन सेट में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रविवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी इस मामले में पुलिस को किसी प्रकार से तहरीर नहीं मिली है।
मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलपुरा निवासी पंकज यादव की पत्नी अंजली यादव (32) का शव मकान की छत पर टीन सेट से लटकता मिला। पति ने पत्नी को फंदे स लटकता देख चीख पड़ा। गांव के लोग भी एकत्र हो गए।
सूचना पर मसौली पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका की शादी 2012 में हुई थी। कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक और बस की हुई भिड़त, एक दर्जन यात्री घायल
थाना हापुड़ देहात में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बाईपास पर मंसूरपुर कट के पास अचानक ट्रक का ब्रेक लगने से पीछे से दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर से जा रही उत्तराखंड डिपो की बस टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। चालक के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य घायलों के सामान्य चोटें लगी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराया।
घर के बाहर सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या
अम्बेडककरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के आशापार गांव में शनिवार रात घर के बाहर सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
आशापार गांव निवासी संतोष तिवारी 52 वर्ष पुत्र राम मूर्ति तिवारी शनिवार रात 11 बजे एक बारात से वापस लौटे थे। और घर के बाहर खाट पर सो रहे थे बगल में अलग चारपाई पर संतोष तिवारी की पत्नी भी सो रही थी। इसी बीच सोते हुए अज्ञात हमलावर ने सोते हुए संतोष तिवारी के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
यूपी ट्रिपल मर्डर: सभासद के भाई-भतीजे और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, पार्टी में हुआ था विवाद
यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार देर रात हुए विवाद के चलते एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी ट्रिपल मर्डर: सभासद के भाई-भतीजे और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, पार्टी में हुआ था विवाद
पेड़ काटने को लेकर हुई मारपीट में घायल अधिवक्ता के पिता की मौत
गोण्डा के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रुद्रगढ़ नौसी के मजरा अलफनगर में शनिवार को विवाद के बाद मारपीट हुई , जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए । घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचाया गया, जहां 65 वर्षीय अधिवक्ता के पिता की हालत नाज़ुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया ।
वहां भी गम्भीर स्थिति की दशा में चिकित्सको ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया । परिजन उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ ले गए जहां चिकित्सको ने स्थिति को नियंत्रण से बाहर बताया । लखनऊ मेडिकल कॉलेज गोंडा में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
गोरखपुर के विरासत गलियारे में एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने लगे दो विभागों के अधिकारी; जानें क्यों?
निरीक्षण के दौरान जलकल विभाग के एई ने कहा कि पाइपलाइन डालने के बाद लोक निर्माण विभाग खोदाई कर रहा है जिससे रिसाव हो जा रहा है। उनकी बात सुनते ही लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता ने जवाब देते हुए कहा कि बताओ कहां खोदाई हुई है, अलीनगर में ड्रेन डक्ट का काम नाम मात्र ही बचा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गोरखपुर के विरासत गलियारे में एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने लगे दो विभागों के अधिकारी; जानें क्यों?
गोद में उठा कमरे में ले गया पिता, चाकू से तीन साल के बेटे का गला रेत खुद लगा ली फांसी
यूपी में झांसी के रक्सा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक पिता ने पहले अपने तीन साल के इकलौते बेटे को गला रेतकर मार डाला और फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गोद में उठा कमरे में ले गया पिता, चाकू से तीन साल के बेटे का गला रेत खुद लगा ली फांसी
आसमान से बरसती आग में बांदा 47.4 डिग्री पर तपा, प्रयागराज-वाराणसी 45 डिग्री के पार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। गर्म हवा और झुलसा देने वाली धूप से शनिवार को यूपी के 31 शहरों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। छह शहरों में 44 डिग्री से ज्यादा रहा। बांदा में दिन का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।,
पूरी खबर यहां पढ़ें: आसमान से बरसती आग में बांदा 47.4 डिग्री पर तपा, प्रयागराज-वाराणसी 45 डिग्री के पार
कहीं आड़े न आ जाए उम्र, योगी मंत्रिमंडल में बदलाव नहीं चाहती मंत्रियों की एक लॉबी; ये है डर
भाजपा नेतृत्व के दूत के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े बीते दिनों में दो बार यहां आ चुके हैं। 20 अप्रैल का उनका दौरा तो बेहद गोपनीय रहा। इसमें उन्होंने सीएम योगी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो तावड़े ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कहीं आड़े न आ जाए उम्र, योगी मंत्रिमंडल में बदलाव नहीं चाहती मंत्रियों की एक लॉबी; ये है डर
होमगार्ड भर्ती में गड़बड़ी की साजिश का पर्दाफाश, 3 शिक्षकों समेत 4 गिरफ्तार; सेंटर में मिली डिवाइस
कानपुर में एक परीक्षा केंद्र के भीतर नकल कराने के इरादे से इलेक्ट्रानिक डिवाइस छिपाकर रखी गई थी। एटा में अभ्यर्थी फर्जी प्रवेश पत्र लेकर पहुंचा था, जो बायोमैट्रिक जांच में डाटा मैच न होने पर पकड़ा गया। होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा में पहले दिन गड़बड़ी के प्रयास में 4 लोग गिरफ्तार हुए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: होमगार्ड भर्ती में गड़बड़ी की साजिश का पर्दाफाश, 3 शिक्षकों समेत 4 गिरफ्तार; सेंटर में मिली डिवाइस
आमने-सामने आ गई दो बारातें, दूल्हों और बारातियों से मारपीट; SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ केस
शाहजहांपुर के गांव लाई खेड़ा में मुकेश बाल्मीकि के घर बारात भुता के पाऊनगला गांव से आई थी। गांव की गलियों में बारात घूम रही थी। उसी समय गांव में सुरेन्द्र सिंह के घर भी बारात आ रही थी। दोनों बारातें आमने-सामने आ गयीं। रास्ता बदलने को लेकर कहासुनी बढ़ी। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आमने-सामने आ गई दो बारातें, दूल्हों और बारातियों से मारपीट; SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ केस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play